Team India T20 Captaincy Update: : भारतीय क्रिकेट टीम की T20 कप्तानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Suryakumar Yadav की जगह अब Shreyas Iyer को टीम इंडिया का अगला T20 कप्तान बनाया जा सकता है।
हालांकि अभी तक इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या आधिकारिक रूप से किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि चयनकर्ता आने वाले T20 सीरीज और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक नए नेतृत्व की तलाश में हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर का नाम कप्तानी की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।
वहीं फैंस के बीच इस खबर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सही फैसला बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि मौजूदा कप्तानी सेटअप को अभी और मौका मिलना चाहिए।
फिलहाल सभी की नजरें BCCI के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
