Ghaziabad में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने यहां एक फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में लगभग 44 लाख रुपये नकद, VIP नंबर प्लेट वाली लग्जरी गाड़ियां, और दूतावास से जुड़े फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के पॉश इलाके में कुछ लोग खुद को विदेशी दूतावास से जुड़ा अधिकारी बताकर आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। जब यूपी एसटीएफ ने इस जगह पर छापा मारा, तो वहां से फर्जी मोहरें, दस्तावेज, विदेशी पहचान पत्र, और फर्जी ID कार्ड भी मिले।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गैंग का सरगना खुद को किसी विदेशी देश का राजनयिक बताता था। वह लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था और उनके नंबर VIP सीरीज के होते थे। एसटीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
STF की बड़ी सफलता
एसटीएफ की यह कार्रवाई एक बड़ी ठगी रैकेट को बेनकाब करने वाली साबित हुई है। यह गिरोह न सिर्फ भोले-भाले लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देता था, बल्कि सरकार और कानून को भी गुमराह कर रहा था।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

