Japan की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। हाल ही में हुए Upper House Elections में PM Shigeru Ishiba की पार्टी LDP-Komeito गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद इशिबा के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं, वहीं देश में सियासी अस्थिरता और बाजारों में चिंता का माहौल बन गया है।
Approval Rating 23% से नीचे, जनता का भरोसा डगमगाया
Mainichi Shimbun के ताजा सर्वे के मुताबिक, PM Shigeru Ishiba की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है और उनकी approval rating अब 23% से भी नीचे पहुंच चुकी है। यह इशिबा के राजनीतिक करियर की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
Election हार के बाद इस्तीफे की संभावना
20 जुलाई को हुए Upper House Elections में LDP-Komeito गठबंधन केवल 125 में से 47 सीटें ही जीत पाया। इससे पहले 2024 के Lower House चुनाव में भी गठबंधन को बहुमत से हाथ धोना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इशिबा अमेरिका के साथ चल रहे tariff समझौते के पूरा होते ही, अगस्त के अंत तक इस्तीफा दे सकते हैं।
हालांकि, एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा, “Politics can’t wait. मैं ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकता, जब तक जरूरी कार्य पूरे नहीं हो जाते।”
Market Reaction: निवेशकों में चिंता
प्रधानमंत्री के संभावित इस्तीफे और राजनीतिक अनिश्चितता के चलते निवेशकों में घबराहट देखी गई। जापान के दीर्घकालिक सरकारी बॉन्ड्स की मांग 14 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
अगला प्रधानमंत्री कौन?
इशिबा के इस्तीफे के बाद, LDP में नए नेता की तलाश शुरू होगी। पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों में ये नाम प्रमुख हैं:
- Sanae Takaichi (पूर्व आंतरिक मंत्री)
- Shinjiro Koizumi (युवा और लोकप्रिय चेहरा)
- Toshimitsu Motegi (LDP महासचिव)
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
