देश में GOLD की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। पहली बार सोना ₹1.5 लाख के पार पहुंच गया है। बीते कुछ ही दिनों में सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोमवार को सोना एक ही दिन में ₹7,795 महंगा हो गया, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
पिछले 21 दिनों की बात करें तो सोना करीब ₹22,000 तक महंगा हो चुका है। शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।
चांदी भी नहीं रही पीछे
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। चांदी ₹10,000 बढ़कर ₹3.20 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। बाजार में चांदी के दामों ने भी निवेशकों को हैरान कर दिया है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। इसी कारण इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
आम आदमी पर असर
तेजी से बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। शादी के लिए गहने खरीदने वाले परिवार परेशान हैं, वहीं छोटे निवेशकों के लिए सोना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
