गुना के कोतवाली थाने में पदस्थ 29 वर्षीय लेडी कॉन्स्टेबल निशा शर्मा ने मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी क्वॉर्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
गेट तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।
चादर के फंदे से लटका मिला शव
सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकली थीं
कमरे के अंदर लेडी कॉन्स्टेबल का शव चादर से बने फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हितिका वासल के मुताबिक, निशा शर्मा मूल रूप से अशोक नगर जिले की रहने वाली थीं और पुलिस लाइन के सरकारी क्वॉर्टर में अकेली रह रही थीं।
सुबह घर में काम करने वाली महिला क्वॉर्टर पर पहुंची थी। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह वापस लौट गई।
पड़ोसियों को हुआ शक
दोपहर 12 बजे तक भी क्वॉर्टर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कैंट थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

छुट्टी से लौटकर आई थीं ड्यूटी पर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा शर्मा दो दिन की छुट्टी पर अपने घर अशोक नगर गई हुई थीं। वह सोमवार शाम को ही छुट्टी पूरी कर वापस गुना लौटी थीं।
सुसाइड नोट मिला या नहीं, स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जांच के बाद सामने आएगी वजह
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
