भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को आने वाली हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है। इस दिन स्त्रियाँ कठोर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से अखंड सौभाग्य, वैवाहिक सुख और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
Hartalika Teej 2025 Date & Tithi
- व्रत की तिथि: मंगलवार, 26 अगस्त 2025
- तृतीया तिथि प्रारंभ: 25 अगस्त, दोपहर 12:34 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त: 26 अगस्त, दोपहर 1:54 बजे
Hartalika Teej Puja Shubh Muhurat 2025
- प्रातःकालीन पूजा मुहूर्त: सुबह 5:56 बजे से 8:31 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:27 से 5:12 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:57 से 12:48 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:31 से 3:23 बजे तक
- प्रदोष काल पूजा: शाम 6:49 से 7:11 बजे तक
Hartalika Teej Vrat Puja Vidhi
- संकल्प – व्रत की पूर्व संध्या पर संकल्प लें।
- स्नान व पूजा की तैयारी – प्रातःकाल स्नान कर हरे, पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
- मूर्ति स्थापना – चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें।
- श्रृंगार व अर्पण – दीप, धूप, बेलपत्र, फल, मिठाई और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
- कथा श्रवण – हरतालिका तीज की कथा पढ़ें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
- निर्जला व्रत – इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और रात्रि जागरण करती हैं।
- व्रत पारण – 27 अगस्त की सुबह सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें।
Hartalika Teej 2025 Ka Mahatva
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। उसी का स्मरण कर महिलाएं यह व्रत रखती हैं।
- विवाहित महिलाओं को सौभाग्य और पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है।
- अविवाहित कन्याओं को इच्छित वर की प्राप्ति होती है।
- दांपत्य जीवन में प्रेम, स्थिरता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

