भारत में मॉनसून का कहर जारी है। Heavy Rain और Landslide की वजह से कई राज्यों में हालात बिगड़ गए हैं। Himachal Pradesh, Uttarakhand, Maharashtra और Jammu-Kashmir में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन और NDRF की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
Himachal Pradesh: 3 National Highway बंद
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से कई सड़कें धंस गई हैं और 3 National Highway बंद कर दिए गए हैं। मंडी जिले के धर्मपुर में बस स्टैंड पानी में डूब गया और कई बसें बह गईं। वहीं, एक घर मलबे में बह जाने से एक ही परिवार के 5 लोग दब गए, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 2 घायल हैं।
Uttarakhand: Cloud Burst से तबाही
देहरादून जिले में Cloud Burst की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बहाव में कई गाड़ियां बह गईं और मंदिर पानी में डूब गया। SDRF और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत-बचाव अभियान चला रहे हैं। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
Maharashtra: Army Rescue Operation
महाराष्ट्र में भारी बारिश से नदियाँ उफान पर हैं और कई घरों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए Indian Army और NDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
Jammu-Kashmir: Poonch में 400 लोग फंसे
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में Landslide की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 400 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सेना और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं।
IMD का Alert
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक Heavy Rain Alert जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
