मध्यप्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नीमच सहित कई जिलों में जलभराव और नदियों के उफान से जनजीवन प्रभावित। जानें जिलेवार स्थिति।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर, जलभराव से लोग बेहाल
मध्यप्रदेश में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, गुना सहित 25 से ज्यादा जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं रिमझिम बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।
बारिश से नर्मदा, गाडगंगा, ब्राह्मणी, और ताल जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़कों पर जलभराव, पुल बंद, और स्कूलों की छुट्टियों की नौबत आ गई है।
जिलेवार बारिश और उससे जुड़ी मुख्य घटनाएं
शाजापुर, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, बालाघाट, सिंगरौली जैसे जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है।
भोपाल में सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। IMD ने Yellow Alert जारी किया है।
राजगढ़ के खिलचीपुर में गाडगंगा नदी उफान पर है, शहर में कई घर और दुकानें जलमग्न हो गए।
ब्यावरा में नाले में जलस्तर बढ़ने से घुरेल मार्ग बंद हो गया है।
नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में ब्राह्मणी और ताल नदी के उफान से नीमच-कोटा हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।
गुना में अलर्ट के चलते 8वीं तक के स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है।
शिवपुरी में सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर दो मगरमच्छ खुलेआम घूमते नजर आए। राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सीहोर के इच्छावर में झरने में डूबे दो छात्रों के शव सोमवार को बरामद हुए।
मंदसौर के भानपुरा में ‘बड़े महादेव झरने’ पर प्रशासनिक रोक के बावजूद लोग रील्स बनाते दिखे।
