बिलासपुर। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महादेवसाल स्टेशन पर 4 जोड़ी यानी 8 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, जिससे महादेवसाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का इस अवधि में महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज रहेगा।
इन ट्रेनों का रहेगा अस्थायी ठहराव
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – सुबह 9:47 बजे आगमन, 9:48 बजे प्रस्थान
- 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस – दोपहर 3:17 बजे आगमन, 3:20 बजे प्रस्थान
- 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – सुबह 7:24 बजे आगमन, 7:26 बजे प्रस्थान
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस – दोपहर 3:45 बजे आगमन, 3:47 बजे प्रस्थान
- 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – सुबह 8:56 बजे आगमन, 8:58 बजे प्रस्थान
- 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस – शाम 5:23 बजे आगमन, 5:25 बजे प्रस्थान
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – रात 9:05 बजे आगमन, 9:07 बजे प्रस्थान
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – रात 2:03 बजे आगमन, 2:05 बजे प्रस्थान
श्रद्धालुओं को होगी यात्रा में आसानी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, श्रावणी मेले के दौरान महादेवसाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए एक महीने के लिए इन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, ताकि यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी की पुष्टि कर लें।
अधिक जानकारी
रेलवे और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com


