Iran में हालात तनावपूर्ण; नेतन्याहू बोले- खामेनेई की हत्या से जंग खत्म
Iran और Israel इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने Tehran में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। भारत ने कहा है कि जो भी भारतीय नागरिक इस समय ईरान की राजधानी तेहरान में हैं, वे जल्द से जल्द शहर छोड़ दें। साथ ही, सभी नागरिकों को भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि ईरान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और भारतीयों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
दूसरी तरफ, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक बयान और ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है। उन्होंने खुलकर कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को मार दिया जाए, तो यह युद्ध खत्म हो सकता है। नेतन्याहू के इस बयान ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है।
ईरान और इज़राइल के बीच तनाव अब युद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में ईरान पर हुए ड्रोन हमले और इज़राइल की कड़ी प्रतिक्रियाओं के चलते पश्चिम एशिया में माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है। ऐसे में वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईमेल, फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहने को कहा है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
