भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। अब आप आने और जाने का टिकट एक साथ बुक कराते हैं, तो Return Ticket पर 20% तक Discount मिलेगा। यह नई Round-Trip Package Scheme त्योहारों और भीड़भाड़ के मौसम में यात्रियों को सस्ती और आसान यात्रा का विकल्प देने के लिए शुरू की गई है।
क्या है Round-Trip Package Scheme?
इस स्कीम के तहत अगर यात्री एक साथ Onward Journey (आगे की यात्रा) और Return Journey (वापसी की यात्रा) का टिकट बुक करते हैं, तो किराए में सीधा 20% तक की बचत होगी। इससे सीटों की बुकिंग पहले से सुनिश्चित हो जाएगी और यात्रियों को लास्ट-मिनट टिकट की परेशानी भी नहीं होगी।
Indian Railways की अन्य नई सुविधाएँ
1. Vande Bharat में Last-Minute Booking
अब वंदे भारत एक्सप्रेस में ट्रेन के प्रस्थान से सिर्फ 15 मिनट पहले तक IRCTC ऐप के जरिए टिकट बुक किया जा सकता है। यह सुविधा फिलहाल दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लागू है, और जल्द पूरे देश में विस्तार की योजना है।
2. दिव्यांग यात्रियों के लिए Special Discount
भारतीय रेलवे दिव्यांग यात्रियों को किराए में 25% से 75% तक की छूट दे रहा है। साथ ही, रियायत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। इस छूट का लाभ उनके साथ यात्रा करने वाले सहयोगी को भी मिलेगा।
3. यात्रियों के लिए Free Facilities
रेलवे अपने यात्रियों को कई मुफ्त सुविधाएँ भी दे रहा है, जैसे:
- स्टेशन पर Free Wi-Fi
- चिकित्सा सहायता और दवाइयाँ
- एसी कोच में तकिया, कंबल और चादर (कुछ ट्रेनों में मामूली शुल्क पर)
- वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में मुफ्त भोजन
- सिर्फ ₹0.45 में ₹10 लाख तक का यात्रा बीमा
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
