उधमपुर, जम्मू-कश्मीर – जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा Operation Bihali लगातार जारी है। इस आतंक विरोधी अभियान में अब तक एक Jaish-e-Mohammad (JeM) का आतंकी मारा जा चुका है, जबकि तीन आतंकी अब भी Karoor Nallah के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।
Operation Bihali कैसे शुरू हुआ?
बुधवार सुबह 8:30 बजे, खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती मुठभेड़ में ही एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, जो अत्याधुनिक M4 कारबाइन से लैस था।
कौन हैं ये आतंकी?
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये आतंकी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हैं और एक साल पहले कठुआ सेक्टर से घुसपैठ करके इस क्षेत्र में पहुंचे थे। ये आतंकी स्थानीय लोगों से संपर्क में आने की कोशिश कर रहे थे, जिससे किसी बड़े हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है।
खराब मौसम बनी चुनौती
इलाके में घना कोहरा, बारिश और पहाड़ी जंगलों के कारण सर्च ऑपरेशन में रुकावटें आ रही हैं। हालांकि, सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और ड्रोन, नाइट विज़न डिवाइस और डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट
Operation Bihali ऐसे समय में हो रहा है जब 3 जुलाई से Amarnath Yatra 2025 शुरू होने वाली है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट पर हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
