आज हर किसी की जुबान पर वेब सीरीज़ ‘Panchayat’ के सचिव जी यानी Jitendra Kumar उर्फ Jeetu Bhaiya का नाम है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सक्सेस के पीछे एक लंबा संघर्ष और कई अनसुने किस्से छिपे हैं। कभी बेरोजगारी से जूझे, रामलीला में ताड़का बने, और फिर एक वीडियो से उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली कि आज OTT का चमकता सितारा बन गए।
जितेंद्र कुमार राजस्थान के खैरथल (अलवर) से आते हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन मन पढ़ाई में नहीं, मंच पर था। कॉलेज के दौरान ड्रामा सोसायटी से जुड़े और वहीं से एक्टिंग का शौक जुनून में बदल गया।
IIT से पास होने के बाद जितेंद्र को कॉर्पोरेट जॉब नहीं मिली। ऐसे में बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान उन्होंने छोटे-छोटे नाटकों में काम किया, यहां तक कि रामलीला में ताड़का जैसे किरदार भी निभाए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
एक दिन TVF के साथ मिलकर उन्होंने एक वीडियो किया — “Munna Jazbaati: The Q-tiya Intern”। यह वीडियो वायरल हो गया और जीतू भइया की किस्मत यहीं से पलटी। लोग उनके सहज अभिनय और आम चेहरे से जुड़ गए।
2020 में आई वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ ने जीतू कुमार को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। एक छोटे गांव में पोस्टेड ईमानदार सचिव के किरदार में जितेंद्र ने ऐसा जान डाला कि हर दर्शक को अपना-सा लगा। विनम्र, संवेदनशील और जमीनी सोच वाला सचिव जी हर किसी के दिल में बस गया।
जितेंद्र की कहानी लाखों युवाओं को यह सीख देती है कि रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर जुनून हो तो मंज़िल ज़रूर मिलती है। इंजीनियर से एक्टर बनने की उनकी ये यात्रा हौसला भी है और उम्मीद भी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
