Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी टाटा मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शवों को कटर की मदद से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!




