Bihar के Lakhisarai जिले में सोमवार को एक मंदिर में जलाभिषेक के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। अफवाह के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ एक-दूसरे को धक्का देते हुए निकलने की कोशिश करने लगी।
भगदड़ में कई महिलाएं नीचे गिर गईं और भीड़ के दबाव में फंस गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। हादसे ने एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


