Maharashtra के तटीय इलाकों में ‘Cyclone Shakti’ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मुंबई, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में प्रशासन ने लोगों को समुद्र किनारे न जाने और मछली पकड़ने की गतिविधियां रोकने की सलाह दी है। राहत दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
वहीं, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
ओडिशा में भी बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से 2 लोगों की मौत हो गई। कई गांवों में पानी भरने से लोग सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए जा रहे हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक साइक्लोन शक्ति का असर इन राज्यों में देखने को मिलेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर ध्यान रखें और सतर्क रहें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


