India और Russia के बीच रक्षा संबंध एक बार फिर मजबूत होते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, भारत रूस से एक और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है। इसके साथ ही, भारत भविष्य में S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर रहा है।
यह डील दिसंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान फाइनल हो सकती है। माना जा रहा है कि इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा समझौते पर भी चर्चा होगी।
रूस से खरीदा गया S-400 सिस्टम भारत की वायु रक्षा को और मजबूत बनाता है। यह सिस्टम दुश्मन के विमान, ड्रोन या मिसाइल को सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही निशाना बना सकता है। वर्तमान में भारत के पास पहले से ही कुछ S-400 यूनिट्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना कर रही है।
अगर भारत S-500 सिस्टम भी खरीदता है, तो यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम में से एक होगा। इससे भारत की सुरक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और रूस के बीच यह डील दोनों देशों की पुरानी दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


