आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सविंबलडन 2026: कारोलिना मुचोवा ने कोको गॉफ को हराकर पहली बार महिला सिंगल्स फाइनल में बनाई जगहBREAKINGप्रदेशTMC के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवारBREAKINGदेश-हरपलईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में दखल पर ‘करारा जवाब’ देने की बात; क्षेत्र में बढ़ा तनावBREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका अंडर-19 ने भारत को 1 विकेट से हराया, 2-1 से जीती यूथ वनडे सीरीजBREAKINGछत्तीसगढ़यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म सीटेंBREAKINGमध्य प्रदेशकार्य में लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी निलंबित, कई अधिकारियों के प्रभार बदलेBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में अवैध हथियारों का खुलासा: गैंगस्टर अमन लाला से पूछताछ में मिली 3 देसी पिस्टल, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशकुलभूषण उर्फ नाना पटवारी ड्रग सप्लाई केस में गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोधBREAKINGस्पोर्ट्सविंबलडन 2026: कारोलिना मुचोवा ने कोको गॉफ को हराकर पहली बार महिला सिंगल्स फाइनल में बनाई जगहBREAKINGप्रदेशTMC के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवारBREAKINGदेश-हरपलईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में दखल पर ‘करारा जवाब’ देने की बात; क्षेत्र में बढ़ा तनावBREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका अंडर-19 ने भारत को 1 विकेट से हराया, 2-1 से जीती यूथ वनडे सीरीजBREAKINGछत्तीसगढ़यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म सीटेंBREAKINGमध्य प्रदेशकार्य में लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी निलंबित, कई अधिकारियों के प्रभार बदलेBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में अवैध हथियारों का खुलासा: गैंगस्टर अमन लाला से पूछताछ में मिली 3 देसी पिस्टल, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशकुलभूषण उर्फ नाना पटवारी ड्रग सप्लाई केस में गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

NE

News Elementor

Mamata Banerjee Slaps Three People: TMC रैली में अंडे फेंके जाने के बाद भड़कीं ममता, घर के बाहर हुआ हंगामा

Table of Content

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। कोलकाता में आयोजित टीएमसी (TMC) की एक रैली के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उनके आवास के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी दौरान ममता बनर्जी ने कथित तौर पर तीन लोगों को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी की रैली के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी (BJP) समर्थकों ने ममता बनर्जी के काफिले की ओर अंडे फेंके। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

घर के बाहर हुआ हंगामा

रैली के बाद जब ममता बनर्जी अपने आवास पहुंचीं, तब भी कुछ लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। आरोप है कि नाराज ममता बनर्जी ने तीन लोगों को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

TMC और BJP आमने-सामने

टीएमसी का आरोप है कि यह विरोध प्रदर्शन सुनियोजित था और विपक्ष माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Manya

manyajadoun42@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

विंबलडन 2026: कारोलिना मुचोवा ने कोको गॉफ को हराकर पहली बार महिला सिंगल्स फाइनल में बनाई जगह

लंदन। चेक गणराज्य की कारोलिना मुचोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की सातवीं वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को रोमांचक मुकाबले में 6-2, 1-6, 7-6 (12-10) से हराकर पहली बार विंबलडन महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में जीत-हार का फैसला 2 घंटे 35 मिनट तक चले संघर्ष के बाद तीसरे सेट के टाई-ब्रेकर में हुआ। यह मुचोवा के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। इससे पहले वह 2023 फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थीं। अब फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा या यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक से होगा। टाई-ब्रेकर में पलटा मैच निर्णायक तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टाई-ब्रेकर में स्कोर 8-8 होने पर सर्विस में देरी के कारण मुचोवा को टाइम वॉयलेशन की चेतावनी मिली। इसके बाद उनका एक फोरहैंड शॉट बाहर चला गया और कोको गॉफ को मैच प्वाइंट मिल गया। हालांकि, गॉफ इस मौके का फायदा नहीं उठा सकीं और नेट पर ड्रॉप शॉट खेलने में चूक गईं। मुचोवा ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो अंक जीते और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। डॉक्टरों ने दी थी टेनिस छोड़ने की सलाह कारोलिना मुचोवा का करियर लगातार चोटों से प्रभावित रहा है। वह कलाई, पेट, पीठ, जांघ, टखने और पैर की गंभीर चोटों से जूझ चुकी हैं। वर्ष 2022 में डॉक्टरों ने उन्हें टेनिस छोड़ने तक की सलाह दी थी। इसके बाद 2023 और 2024 में उनकी दाईं कलाई की सर्जरी हुई, जिसके कारण वह लगभग 10 महीने तक कोर्ट से बाहर रहीं। अब शानदार वापसी करते हुए मुचोवा अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। गॉफ की सर्विस बनी हार की वजह पहले सेट में मुचोवा ने कोको गॉफ की कमजोर सर्विस का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने तीसरे और पांचवें गेम में सर्विस ब्रेक करते हुए 6-2 से पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में गॉफ ने दमदार वापसी करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की और मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचाया। हालांकि, अंतिम सेट के दबाव भरे क्षणों में मुचोवा ने संयम बनाए रखा और जीत हासिल कर ली। जीत के बाद क्या बोलीं मुचोवा फाइनल में पहुंचने के बाद कारोलिना मुचोवा ने कहा, “फाइनल में पहुंचना मेरे लिए बेहद खास पल है। मुकाबला बहुत कठिन था और पूरे मैच में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहे। कोर्ट पर सोचने का ज्यादा समय नहीं था। आखिर तक मुकाबला काफी तनावपूर्ण रहा।” अधिक जानकारी खेल जगत और विंबलडन की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com

TMC के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है। तीनों नेताओं ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी मनमाने तरीके से चलाई जा रही है। जून में दिया था इस्तीफा जानकारी के अनुसार, सुखेंदु शेखर राय ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक बराइक ने 11 जून को राज्यसभा सदस्यता और टीएमसी से इस्तीफा दिया था। 24 जुलाई को होगा मतदान पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम: सुखेंदु शेखर राय का आरोप भाजपा में शामिल होने के बाद सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि आरजी कर रेप-मर्डर केस में सबूतों से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाने के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने व अपहरण की धमकियां मिलने लगी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त और अस्पताल के प्राचार्य से पूछताछ की मांग करने पर उन्हें भी लालबाजार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सुष्मिता देव का बयान भाजपा में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में भाजपा की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार का बनना इसकी बड़ी मिसाल है। साथ ही उन्होंने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें कोई अन्य राजनीतिक दल अपने साथ नहीं लेना चाहता। TMC का पलटवार टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि तीनों नेता पहले से ही भाजपा के संपर्क में थे। उनके अनुसार, भाजपा ने केवल उनकी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने दावा किया कि इससे टीएमसी को कोई नुकसान नहीं होगा और भाजपा को भी विशेष राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। TMC की मौजूदा स्थिति टीएमसी के अनुसार, हाल के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पार्टी की संसदीय और विधायी ताकत में कमी आई है। अधिक जानकारी देश और राजनीति की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में दखल पर ‘करारा जवाब’ देने की बात; क्षेत्र में बढ़ा तनाव

तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह का हस्तक्षेप किया गया तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, IRGC का कहना है कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य स्थिति बहाल होना मुश्किल होगा, जिसका असर वैश्विक व्यापार और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। वहीं ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका का दावा- 170 से अधिक सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, पिछले दो दिनों में ईरान के 170 से अधिक सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट तथा होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट वैश्विक बाजार की बढ़ी चिंता होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के दावों तथा सैन्य गतिविधियों पर दुनिया की नजर बनी हुई है। अधिक जानकारी देश-दुनिया और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com

श्रीलंका अंडर-19 ने भारत को 1 विकेट से हराया, 2-1 से जीती यूथ वनडे सीरीज

हम्बनटोटा। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने तीसरे और निर्णायक यूथ वनडे मुकाबले में भारत अंडर-19 को 1 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। वीके विनीत का शानदार शतक भारतीय टीम के लिए वीके विनीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 गेंदों में 131 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों में 61 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। हालांकि, भारतीय शीर्ष क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। कप्तान यशवर्धन चौहान 6 रन, रजत बघेल 8 रन, कुशाग्र ओझा 3 रन और अर्जुन राजपूत 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में शाविन विनोद ने 26 और मोहित ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के गेंदबाजों का प्रदर्शन श्रीलंका की ओर से सेथमिका सेनेविरात्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। गिम्हान मेंडिस को 2 विकेट, जबकि कविजा गामगे को 1 सफलता मिली। चमिका हीनातिगला ने खेली मैच जिताऊ पारी 291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सेनुजा वेकुनागोडा ने 67 रन बनाकर टीम को संभाला। कविजा गामगे (29) और किथमा विथानापथिराना (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में चमिका हीनातिगला ने 68 गेंदों में नाबाद 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर श्रीलंका को यादगार जीत दिलाई। आखिरी ओवर में पलटा मैच श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। चमिका हीनातिगला ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया, फिर दो डॉट गेंदों के बाद पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई और श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। अधिक जानकारी क्रिकेट और अन्य खेलों की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म सीटें

बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 टियर (AC-3) कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रा के दौरान अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार— यात्रियों को मिलेगा फायदा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी टिकट और ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है। अधिक जानकारी रेलवे और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.