भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) ने 28 मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 7 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी।
यह फैसला ईद के त्योहार को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो।
पुराने एडमिट कार्ड रहेंगे मान्य
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए पुराने एडमिट कार्ड ही मान्य रहेंगे।
छात्रों को नए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे, जिससे उन्हें किसी तरह की अतिरिक्त परेशानी न हो।
पीएचडी इंटरव्यू की तारीखों में भी बदलाव
केवल परीक्षाएं ही नहीं, बल्कि पीएचडी इंटरव्यू की तारीखों में भी संशोधन किया गया है।
नई तारीखों की जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।



