मेक्सिको की खूबसूरत और आत्मविश्वासी फातिमा बोश फर्नांडेज ने Miss Universe 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। 25 साल की फातिमा ने अपनी दमदार सोच, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक जवाबों से दुनिया का दिल जीत लिया।
भारत की ओर से गईं मणिका विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन वह टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं।
ऐसे बनीं Miss Universe 2025
कॉन्टेस्ट के चार कठिन राउंड के बाद टॉप-5 में ये प्रतियोगी पहुंचीं—
- थाइलैंड की प्रवीनार सिंह
- फिलीपींस की आतिसा मनालो
- वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली
- मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज
- आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे
अंत में फातिमा बोश को विजेता घोषित किया गया।
- दूसरा स्थान: थाइलैंड की प्रवीनार सिंह
- तीसरा स्थान: वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली
- चौथा स्थान: फिलीपींस की आतिसा
- पाँचवां स्थान: आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे
संघर्ष भरा रहा फातिमा का बचपन
फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका बचपन आसान नहीं था। वह डिस्लेक्सिया और ADHD से जूझ रही थीं, जिसके कारण स्कूल में उन्हें बुलिंग का सामना करना पड़ा। पढ़ने-लिखने में कठिनाई होने के बावजूद उन्होंने अपने अंदर के डर को ताकत बनाया और आज विश्व सुंदरी बनकर दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की।
Q&A राउंड में दिया दिल जीतने वाला जवाब
फातिमा से पूछा गया—
“2025 में एक महिला के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है और आप अपने खिताब का उपयोग महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में कैसे करेंगी?”
फातिमा ने जवाब दिया:
“एक महिला और Miss Universe के रूप में मैं अपनी आवाज और शक्ति उन लोगों के लिए इस्तेमाल करूंगी जिन्हें इसकी जरूरत है। बहादुर महिलाएं इतिहास बनाती हैं और मैं भी बदलाव का हिस्सा बनना चाहती हूं।”

सैश सेरेमनी में हुआ बड़ा विवाद
4 नवंबर 2025 को सैश सेरेमनी के दौरान विवाद हो गया।
थाइलैंड के MU डायरेक्टर नवात इतसराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल इवेंट में शामिल न होने पर ‘डंबहेड’ कह दिया।
फातिमा के विरोध करने पर उन्हें सिक्योरिटी बुलाकर बाहर निकालने की कोशिश की गई।
यह देखकर कई कंटेस्टेंट्स ने सैश सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया, जिनमें Miss Universe 2024 विक्टोरिया थेलविग भी शामिल थीं।
विवाद बढ़ा, वीडियो वायरल हुआ और बाद में Miss Universe के को-फाउंडर ने
- नवात की आलोचना की
- उन्हें आधिकारिक गतिविधियों से बाहर किया
नवात ने बाद में माफी भी मांगी लेकिन मामला शांत होने में समय लगा।
फातिमा ने इस दौरान कहा:
“हमारी आवाज कोई नहीं दबा सकता। अगर कोई आपकी गरिमा पर सवाल उठाए, तो वहां से चले जाना ही सही है।”
भारत की मणिका ने भी छोड़ी खास छाप
फिनाले की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के परिचय से हुई।
भारत की मणिका विश्वकर्मा ने व्हाइट ड्रेस में आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक की और टॉप-30 में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया।

For more updates, visit: www.deshharpal.com


