इस साल भारत में Monsoon 2025 ने समय से 9 दिन पहले ही पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आमतौर पर 8 जुलाई तक देशभर में मानसून फैलता है, लेकिन इस बार यह 29 जून को ही Delhi-NCR समेत पूरे India में पहुंच गया।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार की बारिश सामान्य से 8% अधिक रही है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में खरीफ फसलों की बुवाई और जल स्तर दोनों को जबरदस्त बढ़ावा मिला है।
Monsoon 2025 Highlights :
- केरल में मानसून की शुरुआत: 24 मई को, सामान्य से एक हफ्ता पहले
- दिल्ली में मानसून का आगमन: 29 जून को, एक दिन पहले
- पूरे भारत में कवरेज पूरा: 29 जून, सामान्य तिथि से 9 दिन पहले
- चंडीगढ़ में रिकॉर्ड बारिश: 52 वर्षों की सबसे ज़्यादा जून की बारिश — 120 मिमी
- जून में कुल वर्षा: सामान्य से 8% अधिक
- दिल्ली का तापमान: गिरकर 32–33°C पहुंचा
Agriculture को मिला Boost
- जल्दी मानसून के कारण धान, कपास, सोयाबीन और गन्ने जैसी खरीफ फसलों की बुवाई समय से पहले शुरू हो गई है।
- यह जलाशयों, नहरों और भूजल के स्तर को भी बढ़ा रहा है, जिससे सिंचाई और पीने के पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
Heavy Rain Alert in कई States
- मौसम विभाग ने Jharkhand, Odisha, Bengal, Bihar और Assam में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Delhi-NCR में ‘Yellow Alert’ घोषित, 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
