देश के कई हिस्सों में ठंड ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। राजस्थान के Mount Abu में तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे ओस भी बर्फ में बदल गई। सुबह-सुबह पेड़ों, गाड़ियों और खेतों पर जमी सफेद परत देखने पर लोगों को कश्मीर जैसी ठंड का अहसास हुआ।
वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी झीलें और झरने जमने लगे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही और रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत होने लगी है।
MP में शीतलहर अलर्ट – स्कूलों के टाइम बदले
मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड और तेज हवा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित रहें और उन्हें ठंड से बचाया जा सके।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
