भोपाल। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अलग-अलग शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 62.50 से 65 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश में अब सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर रीवा में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 3,066 रुपये हो गई है।
MP के प्रमुख शहरों में नए रेट
नए रेट के मुताबिक भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,815 रुपये, इंदौर में 2,919 रुपये, जबलपुर में 3,030 रुपये, ग्वालियर में 3,037 रुपयेऔर उज्जैन में 2,980 रुपये में मिलेगा।
रीवा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 19 किलो का सिलेंडर अब 3,066 रुपये का हो गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के बावजूद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
घरेलू सिलेंडर भोपाल में 947.50 रुपये, इंदौर में 970 रुपये, जबलपुर में 948.50 रुपये, ग्वालियर में 1,025.50 रुपये और उज्जैन में 1,001.50 रुपये में मिल रहा है।
होटल-रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार की लागत पर असर पड़ सकता है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रतिनिधि और कैफे संचालक अभिषेक बाहेती के मुताबिक, गैस संकट से पहले कमर्शियल सिलेंडर करीब 1,800 रुपये में मिलता था, जो धीरे-धीरे बढ़कर करीब 3,300 रुपये तक पहुंच गया था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद सरकार की ओर से कीमतों में कमी की गई, लेकिन पिछले दो महीनों से दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार की लागत पर सीधा असर पड़ रहा है।
