माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। इस साल 12वीं कक्षा की 4 छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जबकि 10वीं कक्षा में जिले का कोई छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना पाया।
कॉमर्स में 3 और बायोलॉजी में 1 छात्रा चमकी
12वीं के नतीजों में कॉमर्स स्ट्रीम से 3 छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया:
- आनंदी गंगराड़े (बेंस पब्लिक स्कूल) – 6ठा स्थान
- जिया परिहार (सेंट स्टेफन कॉन्वेंट, छनेरा) – 7वां स्थान
- नेहा गोस्वामी (सरस्वती शिशु मंदिर) – 8वां स्थान
वहीं बायोलॉजी स्ट्रीम में शिक्षा एकेडमी सिल्टिया की छात्रा कामिनी कुशवाहा ने 10वां स्थान हासिल किया।
जिला मेरिट में भी बेटियों का दबदबा
जिला स्तर पर भी छात्राओं ने बाजी मारी।
बेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा मीनल खानचंदानी ने जिला मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि मीनल और स्टेट मेरिट में 6ठा स्थान पाने वाली आनंदी गंगराड़े एक ही स्कूल और क्लास की छात्राएं हैं।
सफलता का मंत्र: समय का सही प्रबंधन
स्टेट टॉपर आनंदी गंगराड़े ने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए बताया कि उन्होंने समय का सही तरीके से उपयोग किया।
स्कूल और कोचिंग के बीच समय बांटकर हर विषय को बराबर महत्व दिया। उन्होंने हर सब्जेक्ट के लिए अलग दिन तय कर रोजाना 2-2 घंटे पढ़ाई की।
आनंदी ने बताया कि उन्होंने रटने की बजाय समझकर पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस किया। उनका सपना आगे चलकर CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनने का है।
छात्रों के अंक
- आनंदी गंगराड़े – 485/500 (97%)
- जिया परिहार – 484/500 (97%)
- कामिनी कुशवाहा – 482/500 (96%)
- मीनल खानचंदानी – 475/500 (95%)
👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
