भोपाल (Bhopal): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने MP Samvad 2025 के मंच से प्रदेश के भविष्य को लेकर बड़ा विज़न पेश किया। इस संवाद का फोकस था – विकास (Development), निवेश (Investment), और जनकल्याण (Welfare) को लेकर सरकार की रणनीति।
CM Mohan Yadav – शिक्षा और राजनीतिक सफर
- जन्म: 25 मार्च 1965, उज्जैन
- शिक्षा: BSc, LLB, MA, MBA, PhD (विक्रम यूनिवर्सिटी)
- राजनीतिक शुरुआत ABVP से, 2013 से उज्जैन दक्षिण से विधायक
- दिसंबर 2023 में बने मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री
मुख्य घोषणाएं – Samvad 2025 में क्या कहा CM ने?
Kisan aur Krishi Vikas (Agriculture Development)
- मूंग और उड़द की MSP (Minimum Support Price) पर खरीद होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
- सीहोर जिले में 100% सिंचाई योजना लागू की जा रही है।
Mahilaon ke liye Yojnaayein (Women Welfare Schemes)
- लाड़ली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन पर ₹250 शगुन राशि दी जाएगी।
- इस योजना की राशि को बढ़ाकर ₹3,000 करने की प्रक्रिया जारी।
Gramin Tourism ka Vikas (Rural Tourism Promotion)
- अब तक 241 गांवों में Homestay Projects शुरू किए गए हैं।
- इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन में 526% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
Nivesh aur Industry Policy
- राज्य में 18 नई इंडस्ट्रियल पॉलिसीज लागू की गईं।
- अब तक ₹7,935 करोड़ के Investment Proposals मिले हैं, जिससे 19,000 से ज्यादा नौकरियां मिलेंगी।
- 2025 को ‘Industry & Employment Year’ घोषित किया गया है।
Bhawishya ki Yojnaayein (Future Growth Initiatives)
- टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में ₹20,000 करोड़ के MoUs साइन हुए – IT पार्क, ड्रोन सेंटर, इनोवेशन हब जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल।
- भोपाल को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में कदम, राज्य सरकार देगी 25% अतिरिक्त सब्सिडी।
Sarkari Karmchariyon ke liye Suvidhaayein
- सभी राज्य कर्मचारियों को मिलेगा Health Insurance।
- महंगाई भत्ता (DA) और HRA अब केंद्र के बराबर।
MP Samvad 2025 Ka Vision
CM Mohan Yadav ने MP Samvad 2025 में यह स्पष्ट किया कि आने वाला समय “जनभागीदारी और जनकल्याण” का होगा। उनका विज़न है:
- निवेश को बढ़ावा देना
- गांवों को आत्मनिर्भर बनाना
- महिलाओं को सशक्त करना
- और युवाओं को रोजगार देना
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
