बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाब देखने को मिल रहा है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता Nitish Kumar को विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण से पहले ही संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर फाइनोल चर्चा हो चुकी है। कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिलने की उम्मीद है।
जेडीयू दफ्तर में हुई बैठक में विधायकों ने एकमत होकर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया। बैठक के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है और सभी नेता कल होने वाले शपथ समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं।
क्या उम्मीद कर सकते हैं?
- नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पारी शुरू करेंगे।
- नए मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा चेहरे—दोनों का संतुलन देखने को मिल सकता है।
- शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बिहार सरकार और राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए Deshharpal पर जुड़े रहें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


