Team India ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को रोमांचक अंदाज़ में 6 रन से हराया। सीरीज 2-2 से ड्रॉ। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार गेंदबाज़ी और शुभमन गिल की कप्तानी में युवा टीम ने रचा इतिहास। पढ़िए पूरा मैच रिव्यू।
भारत ने केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को मात्र 6 रन से मात देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त किया। आखिरी दिन जब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उसके पास 4 विकेट शेष थे, तब मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की अगुआई में भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल कर दिया।
भारत की दूसरी पारी रही निर्णायक
पहली पारी में 224 रन पर सिमटने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाते हुए इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया। इस पारी में यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप की 107 रन की साझेदारी ने टीम को संभाला। इससे पहले, करुण नायर ने पहली पारी में 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
गेंदबाज़ी में सिराज का कहर, कृष्णा भी चमके
मो. सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके। सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर बोल्ड कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
सिराज ने मैच के बाद कहा:
“मैं बस यही सोच रहा था कि सही जगह पर गेंद डालनी है। उस कैच को लेकर अफसोस रहेगा, पर जीत की खुशी कहीं बड़ी है।”
जो रूट और ब्रुक की संघर्षपूर्ण पारियां
इंग्लैंड की दूसरी पारी में जो रूट ने 105 और हैरी ब्रुक ने 111 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। जैक क्रॉली ने भी 64 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ टिक नहीं सके
शुभमन गिल की कप्तानी में युवा टीम ने दिखाया कमाल
शुभमन गिल की अगुआई में खेल रही इस युवा भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले फेवरेट नहीं माना जा रहा था, लेकिन टीम ने सभी क्रिकेट विशेषज्ञों को गलत साबित करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर

