Pahalgam में हुए आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। भारतीय एजेंसियों ने साबित कर दिया है कि इस हमले में शामिल तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। जांच में उनके पास से पाकिस्तानी वोटर आईडी कार्ड, बायोमैट्रिक डेटा, GPS लोकेशन ट्रेल्स, और पाकिस्तानी चॉकलेट्स जैसे पुख्ता सबूत मिले हैं।
हमला और ऑपरेशन महादेव
- 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के Pahalgam के बैसरान घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हुए थे।
- 28 जुलाई को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में तीनों आतंकियों – सुलेमान उर्फ फैज़ल, हमजा अफगान, और जिबरान – को मार गिराया।
- ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हुए थे।
मिले सबूत
जांच एजेंसियों ने आतंकियों की पहचान और उनके पाकिस्तान से कनेक्शन को साबित करने के लिए कई अहम सबूत जुटाए:
- Pakistani Voter ID Cards – दो आतंकियों के पास से पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी वोटर कार्ड मिले।
- Biometric Data – पाकिस्तान की NADRA सिस्टम से बायोमैट्रिक डिटेल्स की पुष्टि हुई।
- GPS और Satellite Data – आतंकियों की Garmin घड़ी से लोकेशन ट्रेल्स मिले, जो हमले की जगह और फायरिंग पोजिशन से मैच हुए।
- Made in Pakistan Chocolates – घटनास्थल पर पाकिस्तानी ब्रांड की चॉकलेट्स बरामद हुईं।
- Ballistic Forensics – जब्त हथियारों से निकली गोलियां हमले में इस्तेमाल हुई गोलियों से मैच हुईं।
- Eyewitness Testimony – कई स्थानीय लोगों ने आतंकियों को पनाह देने और मदद करने की बात कबूल की।
सरकारी बयान
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा –
“हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि तीनों आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उनके पास से मिले वोटर आईडी, पाकिस्तानी चॉकलेट्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट इसका सबूत है। हमले में कोई भी स्थानीय व्यक्ति शामिल नहीं था।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


