आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशAnant की स्पीच पर भावुक हुए Mukesh Ambani◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Israel में बदले चुनावी समीकरण, रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे◆BREAKINGदेश-हरपलतूफान अर्नब का Andhra Pradesh में कहर, 135 kmph की रफ्तार से चली हवाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs NZ T20 Record: भारत ने Powerplay में बनाए 118 रन, न्यूजीलैंड की करारी हार◆BREAKINGदेश-हरपलखड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में◆BREAKINGदेश-हरपलछठ की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 14 घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास शराब कांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप◆BREAKINGप्रदेशAnant की स्पीच पर भावुक हुए Mukesh Ambani◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Israel में बदले चुनावी समीकरण, रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे◆BREAKINGदेश-हरपलतूफान अर्नब का Andhra Pradesh में कहर, 135 kmph की रफ्तार से चली हवाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs NZ T20 Record: भारत ने Powerplay में बनाए 118 रन, न्यूजीलैंड की करारी हार◆BREAKINGदेश-हरपलखड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में◆BREAKINGदेश-हरपलछठ की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 14 घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास शराब कांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Tपाकिस्तान 133 रन पर ऑलआउट, बाबर आजम फिर फेल; इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

Table of Content

बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रन पर सिमट गई। टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट चटकाए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर को 3-3 विकेट मिले।

पहले घंटे में पाकिस्तान ने गंवाए 4 विकेट

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।

ओली रॉबिन्सन ने सईम अयूब को 10 गेंदों में बिना खाता खोले LBW आउट किया। यह रॉबिन्सन के टेस्ट करियर का 100वां विकेट भी रहा।

इसके बाद अजान अवैस 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोश टंग को कैच दे बैठे। रॉबिन्सन ने अब्दुल्ला शफीक को 3 रन पर स्लिप में डैन लॉरेंस के हाथों कैच कराया। वहीं, आर्चर ने अगले ओवर में कप्तान शान मसूद को सिर्फ 5 रन पर पवेलियन भेज दिया।

पाकिस्तान ने शुरुआती 9 ओवर में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

बाबर आजम फिर नाकाम, 7 रन पर बोल्ड

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी टीम की पारी को संभाल नहीं सके। वह 18 गेंदों पर 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए।

टंग की गेंद अंदर की ओर आई और बाबर उसकी लेंथ को सही तरीके से नहीं पढ़ सके। गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकलकर ऑफ स्टंप पर जा लगी।

बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान का स्कोर 48 रन पर 5 विकेट था। इसके साथ ही पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

टेस्ट इतिहास में बना अनचाहा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 24 रन बनाए। साल 2000 के बाद टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के टॉप-5 का यह दूसरा सबसे कम संयुक्त स्कोर है। इससे कम 19 रन 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ दुबई टेस्ट में बने थे।

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ 12वीं बार है, जब किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। खास बात यह है कि टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के साथ ऐसा पहली बार हुआ।

पहले सेशन में 7 विकेट गंवाए

पाकिस्तान के शुरुआती पांच विकेट 48 रन पर गिर गए थे। टीम ने पहले सेशन में ही 7 विकेट गंवा दिए और उसके स्कोरबोर्ड पर 100 रन थे।

टेस्ट के पहले दिन की पहली पारी में 7 विकेट गंवाने का पाकिस्तान का यह दूसरा मौका है। इससे पहले 2012 में दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 53 रन पर 7 विकेट गंवाए थे।

तीन डेब्यूटेंट भी नहीं कर सके कमाल

पाकिस्तान ने इस टेस्ट में तीन खिलाड़ियों को डेब्यू कराया, लेकिन इनमें से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

गाजी घोरी ने अपने करियर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद इंग्लैंड ने LBW के लिए रिव्यू लिया, लेकिन फैसला पाकिस्तान के पक्ष में रहा। हालांकि, दो गेंद बाद जोश टंग ने उन्हें LBW आउट कर दिया। घोरी ने 4 रन बनाए।

मोहम्मद इमरान रंधावा 5 रन बनाकर टंग की शानदार यॉर्कर पर बोल्ड हुए। वहीं, रजाउल्लाह ने 11 रन बनाए और ओली रॉबिन्सन का शिकार बने।

सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

मुश्किल परिस्थितियों में सऊद शकील ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों की पारी में 7 चौके लगाए।

हालांकि, 107 रन के स्कोर पर जोश टंग ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उन्हें हैरी ब्रूक के हाथों कैच करा दिया।

मोहम्मद अली 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

33.5 ओवर में सिमटी पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 33.5 ओवर चली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह पाकिस्तान की तीसरी सबसे छोटी पारियों में से एक रही।

इससे पहले पाकिस्तान 2010 में नॉटिंघम में 29 ओवर में 80 रन और लॉर्ड्स में 33 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हुआ था।

रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट

ओली रॉबिन्सन ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 24 टेस्ट में हासिल की।

इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले गेंदबाजों में रॉबिन्सन संयुक्त रूप से पांचवें सबसे तेज हैं। उनसे आगे इयान बॉथम, डेरेक अंडरवुड, स्टीव हार्मिसन और ग्रीम स्वान हैं।

100 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के समय रॉबिन्सन का गेंदबाजी औसत भी शानदार रहा।

इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुका है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रन से जीत दर्ज की।

एजबेस्टन में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम ने इस मैदान पर अब तक 8 टेस्ट खेले हैं, लेकिन उसे एक भी जीत नहीं मिली। पाकिस्तान को 5 मैचों में हार मिली, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

वसीम अकरम ने सिस्टम पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मौजूदा हालात के लिए सिर्फ खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं माना है। उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याएं काफी गहरी हैं।

अकरम के मुताबिक, इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें अंदाजा था कि पाकिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में समस्याएं दिखाई दे रही थीं।

इंग्लैंड की पारी शुरू, डकेट आउट

पाकिस्तान को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू की। दिन के दूसरे सेशन में 4.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 18/1था।

बेन डकेट 11 रन बनाकर मोहम्मद अली की गेंद पर स्लिप में बाबर आजम के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद एमिलियो गे और जॉर्डन कॉक्स क्रीज पर मौजूद थे।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Anant की स्पीच पर भावुक हुए Mukesh Ambani

Anant की स्पीच पर भावुक हुए Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani के लिए एक खास पल उस समय भावुक कर देने वाला बन गया, जब उनके बेटे अनंत अंबानी की स्पीच ने उनका दिल छू लिया। जियो की शेयर बाजार में लिस्टिंग से जुड़े इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद था। यह कार्यक्रम परिवार के लिए भावनाओं और उपलब्धियों से भरा रहा। बेटे की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी को आमतौर पर बड़े कारोबारी फैसलों और अपने आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। लेकिन इस खास मौके पर उनका भावुक होना यह दिखाता है कि परिवार से जुड़ी भावनाएं हर इंसान के लिए कितनी अहम होती हैं। अनंत अंबानी की स्पीच के दौरान मुकेश अंबानी की भावुक प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। यह पल एक पिता के अपने बेटे के प्रति प्यार, गर्व और जुड़ाव को दर्शाता है। जियो की लिस्टिंग से जुड़ा खास मौका जियो की शेयर बाजार में लिस्टिंग रिलायंस समूह के लिए एक महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर रहा। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। जियो ने देश में टेलीकॉम सेवाओं को बड़े स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सस्ती इंटरनेट सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार ने करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। परिवार के लिए गर्व और भावनाओं का पल बड़े कारोबारी आयोजनों में अक्सर निवेश, बाजार और कंपनी की उपलब्धियों पर चर्चा होती है। लेकिन ऐसे मौके यह भी याद दिलाते हैं कि सफलता के पीछे परिवार का साथ और भावनात्मक जुड़ाव भी अहम होता है। अनंत अंबानी की स्पीच पर मुकेश अंबानी की प्रतिक्रिया ने इस कार्यक्रम को एक भावनात्मक पहलू दिया। यह पल दिखाता है कि चाहे कोई कितना भी सफल क्यों न हो, अपने बच्चों की उपलब्धियां और उनसे जुड़ी भावनाएं उसके लिए खास मायने रखती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Israel में बदले चुनावी समीकरण, रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे

Israel में बदले चुनावी समीकरण, रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे

Israel की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन आगे बताया जा रहा है। खास बात यह है कि ओपिनियन पोल में पहले नेतन्याहू गठबंधन की हार की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में ताजा रुझानों ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रम्प का कहना है कि उनके समर्थन से इजराइल में राजनीतिक माहौल बदलने में मदद मिली है। ओपिनियन पोल में जताई गई थी हार की आशंका चुनाव से पहले सामने आए ओपिनियन पोल में नेतन्याहू के गठबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति दिखाई गई थी। इन सर्वेक्षणों के आधार पर माना जा रहा था कि विपक्षी दलों को बढ़त मिल सकती है। हालांकि, अब सामने आ रहे रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे नजर आ रहा है। इससे इजराइल की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ओपिनियन पोल और चुनावी रुझानों को अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता। किसी भी गठबंधन की वास्तविक स्थिति का पता आधिकारिक चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही चलता है। ट्रम्प ने अपने समर्थन को बताया अहम डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनके समर्थन से नेतन्याहू के पक्ष में माहौल बदलने में मदद मिली। ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच राजनीतिक संबंधों को देखते हुए उनके इस बयान को भी काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका का समर्थन इजराइल की राजनीति और विदेश नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, चुनावी रुझानों में बदलाव के पीछे केवल किसी एक नेता के समर्थन को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। इसके लिए मतदाताओं की राय, घरेलू मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है। नेतन्याहू के लिए क्यों अहम है यह बढ़त? बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल की राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। उनकी राजनीतिक स्थिति का असर देश की सरकार, सुरक्षा नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में उनके गठबंधन का आगे रहना उनके समर्थकों के लिए राहत की खबर हो सकती है। वहीं, विपक्षी दलों के लिए यह स्थिति नई चुनौती खड़ी कर सकती है। फिलहाल, सभी की नजरें आधिकारिक नतीजों और आगे आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शुरुआती रुझान अंतिम परिणामों में भी बदलते हैं या नहीं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
तूफान अर्नब का Andhra Pradesh में कहर, 135 kmph की रफ्तार से चली हवाएं

तूफान अर्नब का Andhra Pradesh में कहर, 135 kmph की रफ्तार से चली हवाएं

Andhra Pradesh में तूफान अर्नब ने दस्तक देते ही जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 ट्रेनों और 21 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं तूफान अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हवाओं की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की खबर है। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। खराब मौसम का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद की जा सके। 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द तूफान के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 50 ट्रेनों और 21 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। अगर आप आंध्र प्रदेश या आसपास के इलाकों की यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन या फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में बिजली गुल तूफान के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। बिजली गुल होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलना बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट तूफान के बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण किसानों, यात्रियों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, बारिश का असर किन जिलों में और कितना रहेगा, इसकी जानकारी के लिए मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखना जरूरी है। तूफान के दौरान कैसे रखें अपना ध्यान? खराब मौसम के दौरान कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। खराब मौसम के दौरान अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर विश्वास करें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
T20

IND vs NZ T20 Record: भारत ने Powerplay में बनाए 118 रन, न्यूजीलैंड की करारी हार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेलिंगटन में खेले गए मैच में भारत ने 199 रन का लक्ष्य महज 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में सिर्फ भारत की जीत ही चर्चा का विषय नहीं रही, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी ने छोटी लेकिन बेहद आक्रामक पारी खेलकर दर्शकों का ध्यान खींचा। Abhishek Sharma Century: 38 गेंदों में 113 रन 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 297 से भी ज्यादा रहा। अभिषेक ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रणनीति को पूरी तरह बिगाड़ दिया। उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक था। इस पारी के साथ अभिषेक के नाम T20 क्रिकेट में कुल 11 शतक हो गए। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली के 10 T20 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के नाम भी T20 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है। Vaibhav Sooryavanshi की तूफानी पारी ने बढ़ाया रोमांच अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 19 गेंदों में 45 रन बनाए। उनकी पारी ने भारत को शुरुआत से ही बड़े स्कोर की राह पर बनाए रखा। वैभव को इस मुकाबले में ओपनिंग का मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद इस प्रदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती दी होगी। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। हालांकि वैभव 45 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक भारतीय टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुकी थी। भारत ने Powerplay में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस मुकाबले का सबसे खास पहलू भारतीय टीम की शुरुआती बल्लेबाजी रही। भारत ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बना दिए। पुरुष T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पावरप्ले का नया सर्वोच्च टीम स्कोर बना। भारत ने सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इसके बाद टीम ने पांच ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। किसी पूर्ण सदस्य देश की टीम द्वारा T20 इंटरनेशनल में इतनी तेजी से 100 रन बनाना भी एक नया रिकॉर्ड रहा। इन उपलब्धियों ने दिखाया कि भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते समय किस तरह आक्रामक रुख अपनाया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में विकेट लेने का मौका नहीं मिला और रन लगातार तेजी से बनते रहे। Daryl Mitchell की पारी भी नहीं दिला सकी न्यूजीलैंड को जीत इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि बेवन जैकब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन का योगदान दिया। एक समय न्यूजीलैंड की टीम 200 से ज्यादा रन बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सात ओवर में रन बनाने की रफ्तार पर लगाम लगाई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की पारी के अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतर लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की, जिससे मेजबान टीम 198 रन तक ही पहुंच सकी। 13.2 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने केवल 13.2 ओवर में 199/4 का स्कोर बना लिया। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने कुछ विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक मैच का रुख काफी हद तक भारत के पक्ष में जा चुका था। अभिषेक को 113 रन की शानदार पारी के लिए Player of the Match चुना गया। भारत ने 40 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह जीत भारतीय टीम के लिए इसलिए भी अहम रही, क्योंकि इसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब न्यूजीलैंड के पास बाकी दो मुकाबलों में सीरीज का अंतर कम करने का मौका रहेगा, जबकि भारत की नजरें अपना विजयी अभियान जारी रखने पर होंगी। IND vs NZ: मैच का पूरा Scorecard निष्कर्ष अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने तीसरे T20 मुकाबले को भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार बना दिया। 199 रन जैसे बड़े लक्ष्य को इतनी तेजी से हासिल करना टीम की बल्लेबाजी क्षमता को दिखाता है। अब सभी की नजरें सीरीज के अगले मुकाबले पर रहेंगी, जहां भारतीय टीम अपनी जीत की लय बनाए रखने की कोशिश करेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में करीब 2 हजार कार्यकर्ता राजाजी मार्ग स्थित खड़गे के आवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान हर्ष मल्होत्रा समेत करीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पांच बसों से मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। सेना भवन के पास जुटे भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के मुताबिक, पटना में एक सभा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में भाजपा के पूर्वांचल, युवा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सेना भवन के पास एकत्र हुए। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद खड़गे के आवास की ओर मार्च शुरू किया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया मार्च के दौरान पुलिस ने कुशक रोड मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत करीब 200 लोगों को पांच बसों में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। हर्ष मल्होत्रा बोले- खड़गे को माफी मांगनी चाहिए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी कथित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेतृत्व हताश है और मर्यादाहीन बयानबाजी कर रहा है। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। सहस्त्रबुद्धे ने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। फिलहाल यह प्रदर्शन भाजपा की ओर से खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में किया गया, जबकि टिप्पणी को लेकर लगाए गए आरोपों को संबंधित बयान और उसके संदर्भ के आधार पर देखा जाना जरूरी है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.