संसद का Monsoon Session 2025 शुरू होते ही गरमा गया है। पहले ही सप्ताह में कई बड़े मुद्दों ने Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही को बार-बार बाधित किया। Operation Sindoor, Bihar Voter List SIR और Vice President का इस्तीफा जैसे टॉप मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
Operation Sindoor और Pahalgam Terror Attack पर विपक्ष का हमला
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए Operation Sindoor पर Parliament में भारी बवाल मचा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर PM Modi से जवाब की मांग की और सदन को बार-बार स्थगित करवाया। इसके बाद सरकार ने अगले सप्ताह 16 घंटे की डिबेट की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री के बोलने की संभावना है।
Bihar SIR: Voter List Revision पर संसद में हंगामा
Bihar में Voter List का Special Intensive Revision (SIR) बड़ा विवाद बन गया है। विपक्षी दलों ने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए चुनाव से पहले मतदाता सूची से छेड़छाड़ की साजिश कहा। इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन ने काले कपड़े पहनकर विरोध किया और सदन की कार्यवाही को अवरुद्ध कर दिया।
Vice President Jagdeep Dhankhar का इस्तीफा
सत्र के दौरान एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम तब हुआ जब Vice President Jagdeep Dhankhar ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल Deputy Chairman Harivansh राज्यसभा की कार्यवाही संभाल रहे हैं। विपक्ष ने इस इस्तीफे पर स्पष्टीकरण की मांग की है।
Parliament में पेश हुए Important Bills
हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए गए:
- National Sports Governance Bill 2025
- National Anti-Doping Amendment Bill 2025
साथ ही, सरकार ने संसद में GST collection, national debt और bank NPAs से जुड़ी अहम वित्तीय जानकारी भी साझा की।
Air India Crash और Aviation Safety पर सवाल
Ahmedabad में हुए Air India हादसे को लेकर भी विपक्ष ने चिंता जताई। सांसदों ने देश की एविएशन सेफ्टी पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
