Patna High Court ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कांग्रेस पार्टी को निर्देश दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वीडियो को तुरंत हटाए। कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) को भी नोटिस जारी किया है।
दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया कि पीएम मोदी के सपनों में उनकी दिवंगत मां आईं। इस वीडियो को AI तकनीक से तैयार किया गया था। वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया और इस पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई।
हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह का वीडियो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है और भावनाओं से खेलता है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से भी पूछा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
लोगों का कहना है कि राजनीति में परिवार और निजी रिश्तों को चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाना सही नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।
अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी और X इस पर आगे क्या कदम उठाते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

