बिहार की राजधानी पटना के Paras Hospital में गुरुवार को एक shocking shootout देखने को मिला, जब ICU में भर्ती कुख्यात गैंगस्टर Chandan Mishra की पांच हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात CCTV camera में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ICU के अंदर हुई हत्या
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। CCTV फुटेज में देखा गया कि 5 हथियारबंद बदमाश सीधे Paras Hospital के ICU रूम नंबर 209 में घुसे, जहां चंदन मिश्रा इलाज के लिए भर्ती था।
हमलावरों ने बिना कोई झिझक 6 से 7 गोलियां चलाईं और सिर्फ 25 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चंदन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
Chandan Mishra कौन था?
- चंदन मिश्रा एक संगीन अपराधों का सजायाफ्ता अपराधी था।
- वह हत्या, रंगदारी, लूट जैसे कई केसों में सजा काट रहा था।
- वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।
- उसका नाम चर्चित राजेंद्र केसरी मर्डर केस में भी सामने आया था।
Hospital Security पर उठे सवाल
Paras Hospital जैसे हाई-प्रोफाइल अस्पताल में इस तरह की वारदात ने law and order system को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कई लोगों का मानना है कि हमलावरों को अंदर से मदद मिली हो सकती है।
पुलिस ने कुछ अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की है और 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
Political War: विपक्ष ने सरकार को घेरा
- RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में अब अपराधी अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं रहने दे रहे। सरकार अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है।”
- कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की मांग की है।
- वहीं JDU और NDA सरकार ने मामले की गंभीर जांच का भरोसा दिलाया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
