PM Modi के सितंबर में अमेरिका दौरे की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी संभव है।
UNGA में भाषण का संभावित दिन
UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और जनरल डिबेट 23 से 29 सितंबर के बीच होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी का भाषण 26 सितंबर को निर्धारित किया गया है। इसी दिन इज़राइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के नेता भी बोलेंगे।
Trump से Trade Talks की उम्मीद
अगर मोदी का यह दौरा तय हो जाता है, तो उनके और ट्रंप के बीच ट्रेड और टैरिफ विवाद पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में टैरिफ को लेकर तनाव देखने को मिला है, और यह मुलाकात रिश्तों में सुधार का अवसर बन सकती है।
Final Decision अभी बाकी
हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा अभी फाइनल नहीं हुआ है। UNGA की स्पीकर लिस्ट में उनका नाम होना सिर्फ एक प्रारंभिक संकेत है, लेकिन अंतिम पुष्टि अभी आनी बाकी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


