PM Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि वे भारतीय सामान खरीदें और स्वदेशी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि हर दुकान पर ‘स्वदेशी’ का बोर्ड जरूर लगना चाहिए, ताकि लोग यह समझ सकें कि यहां देश में बने उत्पाद उपलब्ध हैं।
मोदी ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा – “वही खरीदें जिसमें हमारे देशवासियों का पसीना हो।” उन्होंने बताया कि भारतीय सामान खरीदने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि लोगों को GST कटौती का भी सीधा फायदा मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि हमें छोटे उद्योगों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब हम स्वदेशी अपनाएंगे, तभी देश आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर तेजी से बढ़ेगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

