आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्टBREAKINGBreaking NewsIATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिकाBREAKINGBreaking NewsD. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाईBREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा कियाBREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्टBREAKINGBreaking NewsIATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिकाBREAKINGBreaking NewsD. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाईBREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

NE

News Elementor

“Supreme Court Remarks Row”: प्रियंका गांधी का पलटवार – ‘जज नहीं तय करेंगे कौन है सच्चा भारतीय’

Table of Content

Supreme Court की टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा- ‘जज तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है। जानें पूरा मामला।’

नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट की ‘सच्चे भारतीय’ टिप्पणी को लेकर देश की राजनीति में उबाल है। संसद परिसर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को तीखा पलटवार करते हुए कहा –

“माननीय जजों का पूरा सम्मान करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है, यह काम जजों का नहीं है।”

प्रियंका का यह बयान सीधे उस टिप्पणी पर आया है, जिसमें 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की एक पुरानी टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि –

“चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई हो रही है।”

Supreme Court की टिप्पणी क्या थी?

सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल से पूछा:

“सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा। आपको कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किमी पर कब्जा किया है? क्या आप वहां थे? कोई प्रमाण है?”

कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि:

“आप विपक्ष के नेता हैं, तो संसद में ये बातें क्यों नहीं कहते? सोशल मीडिया की क्या जरूरत है?”

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक भी लगा दी और उत्तर प्रदेश सरकार व शिकायतकर्ता को 3 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

PM मोदी का पलटवार: NDA बैठक में कड़ी टिप्पणी

इधर, NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा –

“सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार और क्या हो सकती है?”

यह बयान BJP की ओर से पूरे विवाद को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश माना जा रहा है।

Congress का जवाब – ‘IT सेल बना रही फर्जी नैरेटिव’

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मणिकम टैगोर ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा:

“सुप्रीम कोर्ट का आदेश तो राहुल गांधी और विपक्ष के लिए राहत भरा रहा, लेकिन BJP की IT सेल इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।”

उन्होंने आगे जोड़ा कि:

“जजों के शब्दों को प्रचारित कर एक अलग नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, जो गलत है। संसद में किसी को भी ‘एंटी नेशनल’ कहना असंवैधानिक होगा, ठीक उसी तरह ये भाषा भी न्यायपालिका से नहीं आनी चाहिए।”

राहुल का पुराना बयान बना विवाद की जड़

👉 राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सरकार को घेरा था।

👉 उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि:

“जब चीन हमारे 4000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा किए बैठा है, तो हमारे विदेश सचिव चीनी राजदूत के साथ केक कैसे काट सकते हैं?”

👉 उन्होंने लोकसभा में कहा था:

“हमें सामान्य रिश्तों से ऐतराज नहीं, लेकिन पहले हमारी ज़मीन तो वापस लाएं।”

राहुल गांधी के विवादित बयान और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने एक बार फिर से सियासी बहस को गर्म कर दिया है। प्रियंका गांधी का बयान, कांग्रेस का पलटवार और प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी, यह सब मिलकर बता रहे हैं कि ‘सच्चा भारतीय कौन है’ – यह सवाल अब सिर्फ अदालत या संसद का नहीं, बल्कि जनमानस की समझ का हिस्सा बन गया है।

Nikhil

catalystbpl@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Amit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

Amit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता Amarinder Singh ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही दोबारा Indian National Congress में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद अब इन अटकलों को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। दिल्ली में अहम मुलाकात सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई इस मुलाकात को पंजाब की आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पंजाब की राजनीति पर नजर कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी का साथ लिया था। अब उनकी संभावित राजनीतिक दिशा को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
TMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्ट

TMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्ट

TMC : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद All India Trinamool Congress के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं पर लगातार कानूनी कार्रवाई हो रही है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कैलाश मिश्रा बिहार से गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद Abhishek Banerjee के करीबी माने जाने वाले टीएमसी नेता Kailash Mishra को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उन पर रंगदारी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे भी पूछताछ की जाएगी। जमीन घोटाले में पूर्व विधायक गिरफ्तार वहीं, टीएमसी के पूर्व विधायक Sujoy Hazra को भी जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जमीन से जुड़े विवादित मामलों में उनकी भूमिका सामने आई है। पार्टी पर बढ़ा दबाव लगातार हो रही गिरफ्तारियों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव बढ़ता दिख रहा है। विपक्ष भी इन मामलों को लेकर राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। कई नेताओं पर जांच जारी सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और जांच एजेंसियां टीएमसी से जुड़े अन्य नेताओं और मामलों की भी जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
IATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिका

IATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिका

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन International Air Transport Association(IATA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसमें भारत एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2044 तक इस क्षेत्र में हवाई यात्रियों की संख्या 4.1 अरब तक पहुंच सकती है। कितनी तेजी से बढ़ेगा एयर ट्रैफिक? IATA के मुताबिक: यह आंकड़ा दर्शाता है कि आने वाले दो दशकों में एशिया-पैसिफिक दुनिया के सबसे बड़े एविएशन बाजारों में से एक बन जाएगा। भारत की भूमिका क्यों अहम है? IATA के एशिया-पैसिफिक रीजनल वाइस प्रेसिडेंट शेल्डन ही के अनुसार, भारत पिछले कई वर्षों से इस ग्रोथ स्टोरी का एक मजबूत हिस्सा रहा है। भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू सिविल एविएशन बाजारों में से एक माना जा रहा है, जहां एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। क्या हैं बड़ी चुनौतियां? रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेज ग्रोथ के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, जैसे:
D. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाई

D. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाई

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त मुख्यमंत्री D. K. Shivakumar ने अपने धर्म और आस्था को लेकर उठे सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह न तो अपना हिंदू धर्म छोड़ सकते हैं और न ही अपनी व्यक्तिगत पहचान को दरकिनार कर सकते हैं। शपथ ग्रहण और विवाद क्या था? 3 जून को हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया था। इसी को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे थे कि क्या यह किसी राजनीतिक संदेश का हिस्सा था। इस पर सफाई देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनका यह कदम पूरी तरह निजी आस्था से जुड़ा था, न कि राजनीति से। “ईश्वर से रिश्ता सबसे अहम” पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति और ईश्वर के बीच का संबंध है। उनके अनुसार, मंदिर जाना और धार्मिक आस्था इसी व्यक्तिगत संबंध का हिस्सा है। राजनीति नहीं, आस्था का मामला शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उनके धार्मिक आचरण को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है।
Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के बाद अब लोगों की जेब पर असर सीधे सैलून सेवाओं में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के नाई संगठनों ने हेयरकट, शेविंग और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 6 जून से लागू हो चुकी हैं। कितनी बढ़ी कीमतें? नई दरों के अनुसार अब ग्राहकों को सैलून सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे: क्यों बढ़ाए गए दाम? Maharashtra Nabhik Mahamandal के प्रतिनिधियों के अनुसार, सैलून में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और अन्य सामग्री की लागत लगातार बढ़ रही है। संगठन का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच हालात, की वजह से जरूरी सामान महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर सैलून व्यवसाय पर पड़ा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.