Canada में एक पंजाबी युवक की खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना उस समय की है जब सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। जल्दी पहुंचने की कोशिश में युवक ने नियमों को ताक पर रख दिया और कार को सीधे फुटपाथ पर दौड़ा दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की जान की परवाह किए बिना वह फुटपाथ पर तेजी से कार चलाता रहा। राह चलते लोग डर के मारे पीछे हटते नजर आए।
इस घटना के बाद कनाडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइविंग लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई और ऐसा दुस्साहस न करे।”
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से सड़कें असुरक्षित हो जाती हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
