आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलजोजरी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान सरकार से मांगा जवाबBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खिलौना व्यापारी के बेटे का 12 घंटे में रेस्क्यू, अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलडाक-पार्सल कंटेनर से 3.83 क्विंटल डोडा-चूरा बरामद, 200 रुपए प्रति किलो के लालच में ड्राइवर बना तस्करBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते रहेगी सप्लाई बाधितBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर को मिला मध्यप्रदेश का पहला डबल लेयर फ्लाईओवर, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पणBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, पहले टी-20 में भारत की जीत के 5 बड़े मोमेंट्सBREAKINGदेश-हरपलभारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहासBREAKINGदेश-हरपलपेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का गांधी स्मृति तक मार्च, विपक्षी दलों के नेता भी हुए शामिलBREAKINGदेश-हरपलजोजरी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान सरकार से मांगा जवाबBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खिलौना व्यापारी के बेटे का 12 घंटे में रेस्क्यू, अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलडाक-पार्सल कंटेनर से 3.83 क्विंटल डोडा-चूरा बरामद, 200 रुपए प्रति किलो के लालच में ड्राइवर बना तस्करBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते रहेगी सप्लाई बाधितBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर को मिला मध्यप्रदेश का पहला डबल लेयर फ्लाईओवर, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पणBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, पहले टी-20 में भारत की जीत के 5 बड़े मोमेंट्सBREAKINGदेश-हरपलभारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहासBREAKINGदेश-हरपलपेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का गांधी स्मृति तक मार्च, विपक्षी दलों के नेता भी हुए शामिल

NE

News Elementor

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का गांधी स्मृति तक मार्च, विपक्षी दलों के नेता भी हुए शामिल

Table of Content

पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अपने आवास से गांधी स्मृति तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट), तृणमूल कांग्रेस (TMC), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), वाम दल, समाजवादी पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सांसद भी शामिल हुए।

मार्च से पहले राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी सांसदों की बैठक हुई। इसके बाद सभी नेता गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और बसें लगाकर रास्ता रोका। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के कारण जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें याद करने के लिए यह मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि जब छात्र सड़कों पर अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों की आवाज संसद से लेकर सड़क तक उठाता रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 जुलाई को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया था और वहां करीब दो घंटे तक धरना दिया था।

गांधी स्मृति का ऐतिहासिक महत्व

गांधी स्मृति, जिसे पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था, महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल है। गांधी जी ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन यहीं बिताए थे। 30 जनवरी 1948 को इसी परिसर में प्रार्थना सभा के लिए जाते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। आज भी यहां उनके अंतिम कदमों के निशान और वह स्थान सुरक्षित है, जहां उन्हें गोली मारी गई थी।

Read More:deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण और जल स्रोतों की बिगड़ती स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पर्यावरणीय नुकसान पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मुख्य सचिव को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए अगली सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदूषित पानी से वन्यजीवों पर भी असर सुप्रीम कोर्ट में पेश हाई लेवल इको-सिस्टम ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया कि जोधपुर के तनावड़ा स्थित एक तालाब का पानी गुलाबी हो गया है और वह मानव व पशुओं के उपयोग के लिए अनुपयुक्त है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि यह स्थिति बनी रही तो भूजल, कृषि भूमि, वन्यजीव और जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। कमेटी ने जोधपुर की मेलबा, धवा, झंवर और लूणी क्षेत्र में प्रदूषण के कारण चिंकारा, काला हिरण और नीलगाय जैसे वन्यजीवों की संख्या प्रभावित होने की बात भी कही है। वन क्षेत्र विकसित करने की सिफारिश कमेटी ने मेलबा और मोडाथली की कुछ भूमि वन विभाग को सौंपकर उसे वन और चारागाह के रूप में विकसित करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। औद्योगिक अपशिष्ट के निस्तारण की बनेगी योजना कोर्ट ने सांगारिया स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) में जमा औद्योगिक अपशिष्टयुक्त पानी के सुरक्षित उपचार और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तकनीकी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। यह पूरी प्रक्रिया हाई लेवल कमेटी की निगरानी में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल बंद औद्योगिक इकाइयों को दोबारा शुरू करने के लिए नहीं किया जा सकेगा। बिना ट्रीटमेंट के अपशिष्ट छोड़ने पर भी मांगा जवाब अदालत ने राज्य सरकार से यह भी पूछा है कि बिना उपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल स्रोतों में छोड़ने वाले मामलों में गंभीर आपराधिक धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं। इस संबंध में भी विस्तृत जवाब मांगा गया है। 2025 में लिया था स्वतः संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर 2025 को इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। उस समय जोधपुर, पाली और बालोतरा क्षेत्र की नदियों में औद्योगिक कचरे और सीवरेज से बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई गई थी। कोर्ट ने माना था कि लंबे समय से प्रशासनिक लापरवाही के कारण करीब 20 लाख लोगों, पशुधन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

गुना में खिलौना व्यापारी के बेटे का 12 घंटे में रेस्क्यू, अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गुना में खिलौना व्यापारी के बेटे के अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है। उधारी के बहाने बुलाकर किया अपहरण पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी नगर निवासी वीर सिंह रजक ने 21 जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा नीतेश रजक खिलौनों का कारोबार करता है और राजस्थान के धौलपुर स्थित एक फैक्ट्री से माल मंगाता था। इसी सिलसिले में उसका धौलपुर निवासी शिवम शर्मा से पैसों का लेनदेन था। आरोप है कि 20 जुलाई की रात शिवम शर्मा ने उधारी का हिसाब चुकाने के बहाने नीतेश को जयस्तंभ चौराहे पर बुलाया। वहां शिवम और उसके साथी ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तलाश शुरू की। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने 21 जुलाई की रात ही कार्रवाई कर नीतेश रजक को सकुशल बरामद कर लिया। दो आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धौलपुर (राजस्थान) निवासी शिवम शर्मा (28) और गंजबासौदा (विदिशा) निवासी यशवंत सिंह दांगी (35) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार (एमपी-07-सीजे-6951) भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, एएसआई हरिचरण मीना, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन तथा आरक्षक अजय सिकरवार और हाकिम सिंह की अहम भूमिका रही।

डाक-पार्सल कंटेनर से 3.83 क्विंटल डोडा-चूरा बरामद, 200 रुपए प्रति किलो के लालच में ड्राइवर बना तस्कर

राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक-पार्सल ले जा रहे एक कंटेनर से 3 क्विंटल 83 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अतिरिक्त कमाई के लालच में पिछले कई महीनों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर दबोचा आईजीपी विकास कुमार के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि उदयपुर से भीलवाड़ा जा रहे एक डाक-पार्सल कंटेनर में मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा कर सदर थाना क्षेत्र में कंटेनर को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 3.83 क्विंटल डोडा-चूरा बरामद हुआ। इसके बाद कंटेनर जब्त कर चालक लाल शंकर (29) को गिरफ्तार कर लिया गया। मजदूरी से ड्राइवर और फिर तस्कर बना गिरफ्तार आरोपी डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने तीसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले मजदूरी की, फिर ट्रकों में खलासी का काम किया और बाद में ड्राइविंग सीखकर कंटेनर चालक बन गया। दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी पहचान मादक पदार्थ तस्करों से हुई। पुलिस के मुताबिक, पिछले 7-8 महीनों से वह अहमदाबाद, दिल्ली और अन्य राज्यों के बीच कंटेनर चलाते हुए तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा बन गया। प्रति किलो 200 रुपए के लालच में करता था तस्करी जांच में सामने आया कि एक तस्कर ने आरोपी को कंटेनर में डोडा-चूरा छिपाकर तय स्थान तक पहुंचाने के बदले प्रति किलो 200 रुपए अतिरिक्त देने का लालच दिया था। शुरुआत में उसने छोटी खेप पहुंचाई, लेकिन भरोसा बनने के बाद बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी उसी के जरिए भेजे जाने लगे। डाक-पार्सल कंटेनर इसलिए चुना पुलिस का कहना है कि तस्करों ने डाक-पार्सल और कूरियर कंटेनरों का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि ऐसे वाहनों पर सामान्यतः कम संदेह किया जाता है। पार्सलों के बीच डोडा-चूरा छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जाता था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, मादक पदार्थ कहां से लोड किया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और कंटेनर मालिक की क्या भूमिका रही।

भोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते रहेगी सप्लाई बाधित

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश बिजली वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। बिजली कटौती का असर राजीव नगर, वाल्मी, भवानी धाम, आकृति ईको सिटी, सागर एवेन्यू, टेक्नोलॉजी पार्क, झील नगर, वर्धमान ग्रीन सिटी समेत कई प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

इंदौर को मिला मध्यप्रदेश का पहला डबल लेयर फ्लाईओवर, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश को गुरुवार को अपना पहला डबल लेयर फ्लाईओवर मिल गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के लवकुश चौराहा स्थित 175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डबल लेयर फ्लाईओवर की पहली भुजा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अरविंदो क्षेत्र से बाणगंगा की ओर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का विकास हो रहा है। इस फ्लाईओवर से यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। तीन स्तर की यातायात व्यवस्था इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था है। पहले स्तर पर सामान्य सड़क यातायात, दूसरे स्तर पर मौजूदा फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर, जबकि तीसरे स्तर पर नया डबल लेयर फ्लाईओवर बनाया गया है। इससे लवकुश चौराहे पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा। 1450 मीटर लंबा फ्लाईओवर इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा निर्मित यह फ्लाईओवर करीब 1450 मीटर लंबा है। इसके निर्माण में 22 मीटर की ऊंचाई पर 65 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े स्पान पर दो-दो 400 टन वजनी स्टील बो-स्ट्रिंग गर्डर लगाए गए हैं। परियोजना में कुल 800 टन स्टील का उपयोग किया गया है, जो इसे प्रदेश की प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियों में शामिल करता है। दूसरी भुजा अंतिम चरण में फिलहाल फ्लाईओवर की एक भुजा यातायात के लिए खोल दी गई है। दूसरी भुजा का निर्माण अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही दोनों दिशाओं में यातायात पूरी तरह सुचारु हो जाएगा। सिंहस्थ-2028 को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर केवल वर्तमान ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। सिंहस्थ-2028 के दौरान इंदौर और उज्जैन के बीच श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। UCC पर भी बोले मुख्यमंत्री लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि UCC लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य संविधान की भावना के अनुरूप सभी को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने UCC पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए करीब दो महीने तक अभियान चलाया, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव लिए गए। Read More:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.