भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है, और इस पर अब राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि अमेरिका की डेडलाइन से पहले मोदी सरकार एक बार फिर “Meekly Bow” करेगी।
Rahul Gandhi का तंज: “PM Modi झुकेंगे America के आगे”
राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय की गई 9 जुलाई की डेडलाइन से पहले, मोदी सरकार अमेरिका के आगे झुक जाएगी। उन्होंने लिखा:
“पीयूष गोयल जी कुछ भी कहें, लेकिन मोदी जी फिर अमेरिका के सामने Meekly Bow कर लेंगे।“
उनका ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने साफ किया है कि अगर भारत 9 जुलाई तक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता, तो भारतीय उत्पादों पर 26% तक के टैरिफ फिर से लागू कर दिए जाएंगे।
क्या है Trump Tariff Deal का मामला?
अमेरिका ने फिलहाल भारत को 90 दिनों की मोहलत दी थी, जो 9 जुलाई को खत्म हो रही है। अगर तब तक समझौता नहीं हुआ तो:
- भारतीय प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लग सकता है
- भारत-अमेरिका व्यापार पर असर पड़ेगा
- भारत के कई निर्यातक (Exporters) प्रभावित हो सकते हैं
Piyush Goyal बोले – “हम Deal दबाव में नहीं करेंगे”
भारत सरकार की ओर से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि:
“भारत केवल ऐसा व्यापार समझौता करेगा जो Win-Win Situation बनाए और देश के आर्थिक हितों की रक्षा करे। हम किसी डेडलाइन के दबाव में नहीं आएंगे।”
भारत इस समय अमेरिका के अलावा EU, पेरू, ओमान, न्यूज़ीलैंड और चिली जैसे देशों के साथ भी FTA डील्स पर बातचीत कर रहा है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
