अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में अपने बहुप्रतीक्षित “Big Beautiful Bill” पर साइन कर दिया। यह बिल टैक्स में राहत, वेलफेयर स्कीम में कटौती, डिफेंस खर्च में इजाफा और इमिग्रेशन नियमों को सख्त करने जैसे बड़े बदलाव लेकर आया है। ट्रंप समर्थक इसे “Promises Kept” की तर्ज पर ऐतिहासिक जीत बता रहे हैं।
Big Beautiful Bill की Main Highlights
Tax Cuts और Financial Relief
- ट्रंप के 2017 टैक्स कट्स को स्थायी (Permanent) रूप से लागू कर दिया गया है।
- Child Tax Credit अब $2,000 से बढ़ाकर $2,200 कर दिया गया है।
- Tips, Overtime और कुछ Social Security Income पर टैक्स पूरी तरह हटा दिया गया है।
- SALT Deduction Cap को 5 वर्षों के लिए बढ़ाकर $40,000 कर दिया गया है।
Welfare और Medicaid Cuts
- $1.2 Trillion की कटौती Medicaid और SNAP (Food Stamp) स्कीम्स में।
- वेलफेयर लेने वालों को अब वर्क रिक्वायरमेंट और सख्त eligibility criteria को पूरा करना होगा।
- अनुमान है कि करीब 1.2 करोड़ अमेरिकी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज से हाथ धोना पड़ेगा।
Immigration और Security
- Border Wall, ICE और Detention Centers के लिए बड़ा बजट स्वीकृत।
- नई Golden Dome Defense Program के लिए $150 Billion का रक्षा बजट पास।
- Illegal immigration पर सख्त कार्रवाई और Deportation ऑपरेशन को तेज़ किया जाएगा।
Energy Policy में बदलाव
- क्लीन एनर्जी सब्सिडी को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।
- Traditional और Fossil Fuel सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
Big Beautiful Bill का आर्थिक और सामाजिक असर
- National Debt में अगले 10 वर्षों में $3 Trillion तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
- मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत, लेकिन गरीबों और वेलफेयर पर निर्भर नागरिकों के लिए संकट।
- सामाजिक संगठनों और हेल्थकेयर एक्टिविस्ट्स ने इसका कड़ा विरोध किया है।
Political Reactions और असर
- बिल को सीनेट में 51-50 वोटों से और हाउस में 218-214 वोटों से पास किया गया।
- ट्रंप ने इसे “Most Popular Bill in History” बताया और कहा, “Promises Made, Promises Kept।”
- डेमोक्रेट्स, लेबर यूनियन और वेलफेयर संगठनों ने इसे गरीब विरोधी बताया।
White House में Grand Ceremony
- बिल पर साइनिंग 4 जुलाई को एक फैमिली पिकनिक कार्यक्रम के दौरान हुई।
- समारोह में एयरफोर्स के जेट्स और B-2 बमवर्षक विमानों की फ्लाईपास्ट ने माहौल को भव्य बना दिया।
SIGNED. SEALED. DELIVERED. 🧾🇺🇸
— The White House (@WhiteHouse) July 4, 2025
President Trump’s One Big Beautiful Bill is now LAW — and the Golden Age has never felt better. pic.twitter.com/t0q2DbZLz5
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
