अयोध्या के Ram Mandir में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अयोध्या पहुंच गई है। टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान राशि में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी वजह से SIT अब सीधे अयोध्या पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
ट्रस्ट कर्मचारियों से हो सकती है कड़ी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, जांच टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई कर्मचारियों और स्टाफ से सवाल-जवाब करेगी। CCTV फुटेज, रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
