बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Rani Mukerji के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। उन्हें अपने करियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मंच पर सम्मान ग्रहण करते हुए रानी मुखर्जी भावुक हो गईं और अपनी खुशी को शब्दों में बयां किया।
रानी ने कहा – “ये पुरस्कार मैं अपने पिता को समर्पित करती हूं। उनकी मेहनत और आशीर्वाद ही मुझे यहां तक लाए हैं।” उन्होंने अपने चाहने वालों का भी दिल से धन्यवाद किया और कहा कि फैंस का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैन्स तक, हर कोई रानी के इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है। लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाने वाली रानी के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा है।
यह सम्मान सिर्फ रानी की मेहनत का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का परिणाम है जिन्होंने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
