Sagar में जनगणना के तहत मकान गणना कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है।
कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर पांच जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
तय समय में पूरा करना होगा काम
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान गणना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि 10 मई तक 50 प्रतिशत, 15 मई तक 75 प्रतिशत और 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य पूरा करना होगा।
साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में प्रगति नहीं दिखने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन अधिकारियों को मिला नोटिस
कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए मकरोनिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा, शाहपुर के मुख्य नगर परिषद अधिकारी बालकिशन पटेल, राहतगढ़ के जनगणना चार्ज अधिकारी आकाश जैन, जैसीनगर के तहसीलदार प्रेमनारायण सिंह और बांदरी के तहसीलदार अनिल कुशवाहा को नोटिस जारी किया है।
“लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जनगणना महाअभियान के तहत मकान गणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और तय समय सीमा के भीतर पूरा करें।
उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही या धीमी प्रगति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

