मोहित सूरी की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म Saiyaara ने रिलीज़ के पहले ही दिन धमाका कर दिया है। डेब्यू एक्टर्स Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा जादू चलाया कि थिएटर का माहौल किसी लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट जैसा लगने लगा।
Theatre में मचा Hungama: दर्शकों ने गाने पर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक सीट छोड़कर डांस कर रहे हैं, हूटिंग कर रहे हैं और फिल्म के गानों को साथ में गा रहे हैं। दिल्ली के एक नॉर्मल थिएटर से आई फुटेज में देखा गया कि पब्लिक Saiyaara के गानों पर झूम उठी।
“हमें लगा ये कोई PR stunt होगा, लेकिन ये सब असली था! लोग सच में पागल हो रहे थे!” – एक ट्विटर यूज़र
“मैं फिल्म को ट्रोल करने गया था, लेकिन इंटरवल तक तो मैं खुद क्लैप कर रहा था!” – Reddit यूज़र
Box Office Day 1 Collection: ₹23 करोड़ की शानदार ओपनिंग
Saiyaara ने पहले दिन लगभग ₹20-23 करोड़ की कमाई कर ली है, जो किसी न्यूकमर स्टार के लिए रिकॉर्डतोड़ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने Ahaan Panday को इंडस्ट्री का अगला उभरता हुआ स्टार बना दिया है।
Music बना USP: Saiyaara Songs पर फिदा हुए Fans
फिल्म के गाने जैसे Tere Bin Nahi Lagda और Saiyaara Title Track पहले से ही Spotify, YouTube और Reels पर ट्रेंड कर रहे थे। थिएटर में लोग ना सिर्फ इन्हें गा रहे हैं बल्कि डांस भी कर रहे हैं।
“सालों बाद किसी फिल्म का म्यूज़िक इतना पावरफुल लगा। हर सीन में गाने ने इमोशन और बढ़ा दिया।” – इंस्टाग्राम कमेंट
Ahaan-Aneet की On-Screen Chemistry को मिला थम्स अप
Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी को युवा दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री, इमोशनल एक्सप्रेशन और नैचुरल एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
“Ahaan ने दिखा दिया कि वो सिर्फ नेपो किड नहीं, एक टैलेंटेड हीरो हैं।” – फैन कमेंट
Film Review Summary
- Direction: मोहित सूरी का इमोशनल टच साफ नजर आता है
- Music: फिल्म का सबसे मजबूत पहलू
- Acting: डेब्यू होते हुए भी दोनों स्टार्स का प्रदर्शन दमदार
- Audience Reaction: वायरल वीडियो और लाइव रिस्पॉन्स में दिखा क्रेज
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
