आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटAkshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाहBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूदBREAKINGप्रदेशग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्याBREAKINGदेश-हरपलTamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिवBREAKINGबिज़नेसSilver Price Today: 3 दिन में ₹13,000 उछाल | Gold Silver Rate में बड़ा बदलावBREAKINGIPL 2026IPL 2026 Update – SRH-PBKS मैच- ईशान किशन ने लगातार 3 छक्कों से पूरी की फिफ्टीBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion Update: 15 BJP और 13 JDU MLA लेंगे मंत्री पद की शपथBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America-Iran तनाव पर ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- 24 घंटे में खत्म हो सकती है जंगBREAKINGएंटरटेनमेंटAkshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाहBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूदBREAKINGप्रदेशग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्याBREAKINGदेश-हरपलTamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिवBREAKINGबिज़नेसSilver Price Today: 3 दिन में ₹13,000 उछाल | Gold Silver Rate में बड़ा बदलावBREAKINGIPL 2026IPL 2026 Update – SRH-PBKS मैच- ईशान किशन ने लगातार 3 छक्कों से पूरी की फिफ्टीBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion Update: 15 BJP और 13 JDU MLA लेंगे मंत्री पद की शपथBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America-Iran तनाव पर ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- 24 घंटे में खत्म हो सकती है जंग

NE

News Elementor

सीहोर में जल संकट पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन: सूखे हैंडपंप से बांधा PHE अधिकारियों का पुतला

Table of Content

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जल संकट गहराता जा रहा है। मानपुरा, पचामा समेत आधा दर्जन गांवों की महिलाएं पिछले चार दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। सिस्टम की अनदेखी से नाराज महिलाओं ने अब अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए PHE विभाग के अधिकारियों का पुतला बनाकर सूखे हैंडपंप और पेड़ों से बांध दिया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि मानपुरा, जामिनी, अमरूद और पचामा गांवों में कई हफ्तों से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। बावजूद इसके, प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है और जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ।

मटका फोड़ से पुतला बांधने तक पहुंचा आंदोलन

महिलाओं का प्रदर्शन अब तेज होता जा रहा है। पहले मटका फोड़कर विरोध किया गया, अब पुतलों को जंजीरों से बांधकर और पेड़ों पर लटकाकर आक्रोश जताया जा रहा है।

किसान नेता एमएस मेवाडा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल भोपाल भी गया था, जहां मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित मंत्री से शिकायत की गई थी। निर्देश मिलने के बावजूद एक महीने बाद भी नलकूप खनन शुरू नहीं हुआ।

जनसुनवाई में भी नहीं मिली राहत

करीब 15 दिन पहले महिलाएं कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में भी पहुंची थीं, लेकिन वहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि वे आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

क्या है मुख्य मांग?

  • गांवों में तुरंत नए नलकूप (बोर) का खनन
  • सूखे हैंडपंपों को चालू करना
  • नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था

उग्र आंदोलन की चेतावनी

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बोरिंग मशीन गांव नहीं पहुंची, तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना है कि “जब तक पानी नहीं मिलेगा, तब तक घर नहीं जाएंगे।”

यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जो हर साल गर्मी के मौसम में सामने आती है।

👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Akshay Kumar

Akshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Akshay Kumar एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी नई फिल्म नहीं बल्कि हेल्थ अपडेट है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में आंखों की सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उन्हें साफ देखने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से वह लगातार काम करते रहे। आखिरकार डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और फिलहाल उन्होंने एक्टिंग से छोटा ब्रेक ले लिया है। 5 मई तक करते रहे शूटिंग जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार 5 मई तक लगातार शूटिंग कर रहे थे। फिल्म सेट पर लंबे घंटे, तेज लाइट्स और लगातार स्क्रीन एक्सपोजर का असर उनकी आंखों पर पड़ने लगा था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन धीरे-धीरे परेशानी बढ़ती गई। इसके बाद मेडिकल चेकअप में आंखों से जुड़ी समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह डॉक्टर्स ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी, जिसके बाद अभिनेता ने इलाज करवाया। राहत की बात यह है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और अब वह रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने, मोबाइल और तेज रोशनी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। फिलहाल शूट और इवेंट्स से बनाई दूरी करीबी सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार अपने काम को लेकर हमेशा बेहद अनुशासित रहे हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य समस्या होने के बावजूद उन्होंने आखिरी समय तक शूटिंग पूरी करने की कोशिश की। हालांकि अब उन्होंने अपने कुछ शूट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है ताकि पूरी तरह ठीक हो सकें। सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई चिंता सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि अक्षय कुमार हमेशा फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी सर्जरी की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। जल्द काम पर लौट सकते हैं अक्षय कुमार फिलहाल अभिनेता मेडिकल निगरानी में आराम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिकवरी पूरी होने के बाद वह जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
निशांत कुमार

Bihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूद

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन कई बड़े संकेत छोड़ गया। राजधानी पटना में हुए सम्राट कैबिनेट विस्तार ने सिर्फ सरकार का चेहरा नहीं बदला, बल्कि आने वाले चुनावों की राजनीतिक तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेकर पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा, जिससे बिहार की सियासत अचानक नई चर्चा के केंद्र में आ गई। राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन और आगामी चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। NDA ने दिखाया ताकत का बड़ा संदेश कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने नेताओं को संतुलित तरीके से जगह दी। बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू से 13 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि बाकी सीटें सहयोगी दलों के खाते में गईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार सिर्फ मंत्रालय बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति भी इसका बड़ा हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना रोड शो भी पूरे दिन चर्चा में रहा। गांधी मैदान से लेकर कई इलाकों तक लोगों की भीड़ देखने को मिली। बीजेपी नेताओं ने इसे बिहार में NDA के मजबूत जनाधार का संकेत बताया। निशांत कुमार की एंट्री ने बढ़ाई हलचल इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा चेहरा निशांत कुमार रहे। अब तक सार्वजनिक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत को सीधे मंत्री पद देकर जेडीयू ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी अब भविष्य की नई टीम तैयार करने में जुट गई है। शपथ लेने के बाद समर्थकों ने निशांत कुमार का जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग इसे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विपक्ष परिवारवाद को लेकर हमलावर नजर आया। वंदेमातरम की जगह सीधे राष्ट्रगान, नई बहस शुरू शपथ ग्रहण समारोह में एक और बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा। आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में वंदेमातरम के साथ शुरुआत होती है, लेकिन इस बार सीधे राष्ट्रगान बजाया गया। इसे लेकर सोशल media और राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले युवा और सामाजिक समीकरण पर फोकस नई कैबिनेट में युवाओं, पिछड़े वर्गों, दलित नेताओं और क्षेत्रीय चेहरों को जगह देकर NDA ने साफ संकेत दिया है कि चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद ऐसा विस्तार देखने को मिला है, जिसमें सत्ता और संगठन दोनों का संतुलन साधने पर खास जोर दिखाई दिया। आने वाले दिनों में यह कैबिनेट विस्तार बिहार की राजनीति को किस दिशा में ले जाएगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। फिलहाल इतना तय है कि निशांत कुमार की एंट्री ने बिहार के राजनीतिक माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

ग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्या

Gwalior के बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस घटना में 50 वर्षीय रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हो गए। रमेश अपनी बहन के घर शादी में ‘भात’ देने जाने वाले थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में सब मातम में बदल गया। बाजार से लौटते समय हुआ विवाद परिवार के अनुसार रमेश बाजार से शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपी पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घर के दरवाजे पर गिर पड़े रमेश स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। जान बचाने के लिए रमेश अपने घर की ओर भागे, लेकिन दरवाजे तक पहुंचते ही गोली लगने से गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा और बेटे अनिल व रवि भी गोली के छर्रों से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। शादी वाले घर में छाया मातम जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। बुधवार को एक तरफ भांजी की डोली उठी, तो दूसरी तरफ मामा की चिता जली। इस दर्दनाक घटना से पूरा मोहल्ला सदमे में है। आरोपी परिवार फरार, पुलिस तैनात घटना के बाद आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर ताले लगे हैं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनार सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
Vijay

Tamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिव

देश की राजनीति में इस समय तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता Vijay लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मिले, तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने राष्ट्रीय राजनीति का तापमान अचानक बढ़ा दिया है। Vijay की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने बढ़ाई हलचल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर तेजी से गतिविधियां बढ़ रही हैं। TVK चीफ विजय ने एक दिन पहले राज्यपाल को 113 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था। राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है, यानी विजय फिलहाल सिर्फ 5 विधायकों के समर्थन से दूर बताए जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से उनकी मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि TVK अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। कांग्रेस के संभावित समर्थन की अटकलों ने भी तमिलनाडु की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। फिल्मों से राजनीति में आए विजय ने कम समय में युवाओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यही वजह है कि उनके हर राजनीतिक कदम पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। DMK और विपक्ष ने भी तेज की रणनीति विजय की सक्रियता बढ़ने के बाद डीएमके और उसके सहयोगी दल भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई दौर की बैठकों का सिलसिला जारी है। सभी दल सरकार गठन को लेकर अपनी-अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विजय बहुमत साबित कर देते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में यह सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जाएगा। Bengal Visit पर अमित शाह का फोकस उधर पश्चिम बंगाल में भी राजनीतिक माहौल गर्म है। अमित शाह आज बंगाल पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। हाल के राजनीतिक विवादों और सुरक्षा मुद्दों के बीच शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा बंगाल में संगठन को और मजबूत करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि शाह आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। South से East तक गर्म हुई देश की राजनीति तमिलनाडु में विजय की बढ़ती राजनीतिक ताकत और बंगाल में भाजपा की सक्रियता ने देश की राजनीति को नई दिशा दे दी है। एक तरफ TVK सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी तरफ भाजपा पूर्वी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों से बड़े राजनीतिक फैसले सामने आ सकते हैं, जिनका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ दिखाई देगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Silver

Silver Price Today: 3 दिन में ₹13,000 उछाल | Gold Silver Rate में बड़ा बदलाव

सोने और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। लगातार गिरावट के बाद अब Silver (चांदी) ने जोरदार वापसी की है। पिछले सिर्फ 3 दिनों में चांदी की कीमतों में करीब ₹13,000 प्रति किलो तक का उछाल देखा गया है। हालांकि इसके बावजूद यह अभी भी अपने पुराने ऑल टाइम हाई से लगभग ₹2 लाख प्रति किलो सस्ती बनी हुई है। Silver Price Today: चांदी में जोरदार रिकवरी बाजार के ताज़ा रुझानों के मुताबिक चांदी ने अचानक तेजी पकड़ ली है। यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन बाजार अभी भी अस्थिर बना हुआ है। चांदी में तेजी क्यों आई? (Silver Price Rise Reasons) विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी के पीछे कई ग्लोबल फैक्टर्स काम कर रहे हैं: इन कारणों से निवेशक एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं। Gold Price Today: सोने में भी हल्की हलचल सोने के बाजार में भी स्थिरता के साथ हल्की तेजी देखी जा रही है। सोना फिलहाल बड़े उतार-चढ़ाव से बचा हुआ है, लेकिन ग्लोबल संकेतों पर इसकी नजर बनी हुई है। Gold Silver Market Trend: अभी क्या संकेत मिल रहे हैं? निवेशकों के लिए क्या है संकेत? आज के बाजार को देखकर कुछ अहम बातें सामने आती हैं: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.