Silver की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में चांदी करीब ₹28 हजार सस्ती होकर ₹2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना लगभग ₹3 हजार सस्ता हो गया है। लगातार बढ़ते दामों से परेशान ग्राहकों के लिए यह गिरावट किसी राहत से कम नहीं है।
क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं।
खरीदारी का अच्छा मौका
त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए यह गिरावट ग्राहकों के लिए बेहतर मौका मानी जा रही है। ज्वैलर्स का कहना है कि दाम घटने से बाजार में मांग बढ़ सकती है।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
