सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कुछ युवकों ने तलवारों के साथ Reel बना डाली। स्टाइल मारने के लिए उन्होंने हथियार लहराए और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया। लेकिन जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा, फिर जो हुआ वो इन युवाओं ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा।
पुलिस ने एक्शन में आते ही इन युवकों को थाने बुलाया। वहां न कोई म्यूजिक था, न कैमरा – बस पुलिस की सख्ती थी। थाने में उठक-बैठक करवाई गई और वीडियो शूटिंग की जगह अब शर्मिंदगी छा गई।
इन युवकों ने कैमरे के सामने माफी मांगते हुए कहा –
“गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”
अब इस वीडियो को भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है ताकि औरों को सबक मिले।
आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया की दुनिया में फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहा है, लेकिन कानून की सीमाएं पार करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पुलिस का यह कदम न सिर्फ कानून का पालन कराने वाला था, बल्कि एक सीख भी थी – दिखावे के लिए नहीं, जिम्मेदारी से जियो।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
