Middle East में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने Middle East को “Dangerous Place” बताते हुए वहां से अमेरिकी सैन्य बलों और दूतावास कर्मियों की इमरजेंसी निकासी (Emergency Evacuation) का आदेश दे दिया है। यह कदम Israel-Iran के बीच संभावित युद्ध और परमाणु तनाव (Nuclear Tension) के बीच उठाया गया है।
US Embassy Staff की Evacuation शुरू
अमेरिकी विदेश विभाग ने इराक (Iraq) के बगदाद और एरबिल में मौजूद दूतावासों से Non-Essential Staff को तत्काल वापस बुला लिया है। वहीं कुवैत (Kuwait) और बहरीन (Bahrain) में भी अमेरिकी सैन्य परिवारों को क्षेत्र छोड़ने की अनुमति दी गई है। अमेरिकी सरकार का मानना है कि Middle East में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का खतरा बढ़ गया है।
Israel-Iran के बीच बढ़ा तनाव, संभावित War Alert
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल (Israel) ईरान (Iran) के Nuclear Facilities पर संभावित Air Strike की योजना बना रहा है। ऐसी स्थिति में ईरान की जवाबी कार्रवाई अमेरिका और उसके सहयोगियों पर भारी पड़ सकती है। ट्रम्प के आदेश इसी संभावित खतरे को देखते हुए दिए गए हैं।
Trump का बयान: “Iran को Nuclear Weapon नहीं लेने देंगे”
ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि ईरान को किसी भी सूरत में परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे। उन्होंने मिडिल ईस्ट की स्थिति को “Extremely Risky” बताते हुए समय रहते हर ज़रूरी कदम उठाने की बात कही।
Crude Oil Price में उछाल, Global Market में हलचल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर भी देखा गया। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग 5% की तेजी दर्ज की गई है। UK और अन्य देशों ने खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में चलने वाले जहाजों के लिए चेतावनी जारी की है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
