आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़महादेव सट्टा केस: आरोपी हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक जेल भेजा गया, सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ लेने का आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्सएलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज◆BREAKINGबिज़नेसपुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल◆BREAKINGदेश-हरपलDelimitation Bill पर Congress का विरोध, खड़गे बोले- चीन जैसी व्यवस्था चाहते हैं PM मोदी◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: इस हफ्ते चमकी सोने-चांदी की कीमतें, जानें 24K और 22K Gold के नए रेट◆BREAKINGBreaking NewsPM Modi का महिला आरक्षण पर बड़ा संदेश, स्टालिन-पवार समेत 34 सांसदों के समर्थन की चर्चा◆BREAKINGछत्तीसगढ़महादेव सट्टा केस: आरोपी हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक जेल भेजा गया, सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ लेने का आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्सएलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज◆BREAKINGबिज़नेसपुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल◆BREAKINGदेश-हरपलDelimitation Bill पर Congress का विरोध, खड़गे बोले- चीन जैसी व्यवस्था चाहते हैं PM मोदी◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: इस हफ्ते चमकी सोने-चांदी की कीमतें, जानें 24K और 22K Gold के नए रेट◆BREAKINGBreaking NewsPM Modi का महिला आरक्षण पर बड़ा संदेश, स्टालिन-पवार समेत 34 सांसदों के समर्थन की चर्चा◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

TVS ग्रुप में संपत्ति विवाद: पिता वेणु श्रीनिवासन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं बेटी लक्ष्मी, भाई पर ज्यादा हिस्सा देने का आरोप

Table of Content

TVS ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। उनकी बेटी डॉ. लक्ष्मी वेणु ने अपना कानूनी हिस्सा पाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। लक्ष्मी का कहना है कि आपसी बातचीत से विवाद का समाधान नहीं निकलने के बाद उन्हें अदालत जाना पड़ा। उनका दावा है कि परदादा और दादा की विरासत में जितना अधिकार उनके भाई का है, उतना ही उनका भी है।

लक्ष्मी के मुताबिक, संपत्ति से जुड़े जरूरी दस्तावेज और जानकारियां उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने अदालत से उन दस्तावेजों को दिलाने की मांग की है, जिन्हें बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उन्हें नहीं दिया गया। यह याचिका 16 नवंबर 2026 को पिता वेणु श्रीनिवासन को भेजे गए नोटिस के बाद दाखिल की गई है। इसमें उन्होंने संपत्ति का सही और कानूनी तरीके से बंटवारा करने की मांग की थी।

भाई सुदर्शन वेणु को ज्यादा हिस्सेदारी देने का आरोप

लक्ष्मी वेणु ने संयुक्त पारिवारिक संपत्ति में बेटियों को बेटों के बराबर अधिकार देने वाले कानून का हवाला दिया है। उनका आरोप है कि भाई सुदर्शन वेणु को संपत्ति और कारोबार में ज्यादा फायदे दिए गए, जबकि उन्हें अपेक्षाकृत कम हिस्सेदारी मिली।

यह विवाद VS ट्रस्ट और परिवार की अन्य कंपनियों के माध्यम से रखी गई हिस्सेदारी से जुड़ा है। इसमें 2020 के पारिवारिक समझौते के तहत मिली TVS होल्डिंग्स, TVS मोटर, TVS क्रेडिट और सुंदरम-क्लेटन जैसी कंपनियों की हिस्सेदारी शामिल है।

2020 और 2024 के समझौतों को लेकर अलग-अलग दावे

लक्ष्मी का कहना है कि वर्ष 2020 में TVS परिवार के चार हिस्सों के बीच हुए समझौते में उनके और भाई के बीच व्यक्तिगत संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ था। उन्होंने अदालत से इस व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

विवाद का एक अहम पहलू 21 मार्च 2024 को हुआ समझौता है। वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु के पक्ष का कहना है कि इस समझौते के तहत संपत्ति का बंटवारा तय हुआ था। इसमें लक्ष्मी को सुंदरम-क्लेटन और सुदर्शन को TVS मोटर की हिस्सेदारी मिलने की बात कही गई है।

हालांकि, मां मल्लिका श्रीनिवासन और लक्ष्मी का पक्ष इससे अलग है। उनका कहना है कि 2024 का समझौता केवल ब्रांड के इस्तेमाल और कारोबारी शर्तों से संबंधित था, न कि कंपनियों के मालिकाना हक के बंटवारे से।

कंपनियों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर नहीं डालना चाहतीं लक्ष्मी

लक्ष्मी वेणु ने स्पष्ट किया है कि उनकी याचिका पारिवारिक संपत्ति के मालिकाना हक और कानूनी हिस्सेदारी को लेकर है। इसका उद्देश्य कंपनियों के रोजमर्रा के कामकाज में हस्तक्षेप करना नहीं है।

उनका कहना है कि वे परिवार के कारोबार को आगे बढ़ते और मजबूत होते देखना चाहती हैं। साथ ही उनका मानना है कि पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष तरीके से किया जा सकता है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महादेव सट्टा केस: आरोपी हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक जेल भेजा गया, सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ लेने का आरोप

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। ED की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगी, जबकि ED ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की थी। हिमांशु पर महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लेने का आरोप है। हालांकि, हिमांशु ने इन आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने सौरभ से कोई पैसा नहीं लिया और ED के पास इस कथित लेन-देन का कोई सबूत नहीं है। बचाव पक्ष बोला- सौरभ से कोई आर्थिक लेन-देन नहीं हिमांशु के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में दलील दी कि 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप को साबित करने के लिए कोई बैंक ट्रांजेक्शन या दूसरा ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमांशु किसी बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत नहीं है, बल्कि एक लॉ फर्म में काम करता है। जान का खतरा बताया, जेल में सुरक्षा मांगी कोर्ट में पेशी के दौरान हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। उसने इस संबंध में कोर्ट में आवेदन भी दिया। कोर्ट ने जेलर को जेल नियमों के अनुसार उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ लेने का आरोप ED के मुताबिक, हिमांशु ने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भरोसा दिलाया था कि वह जजों और अधिकारियों को मैनेज कर उसका केस रफा-दफा करवा सकता है। इसके बदले कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए लिए गए। एजेंसी इस लेन-देन के साथ हिमांशु और सौरभ के बीच दुबई में हुई मुलाकातों की भी जांच कर रही है। ED को सौरभ से पूछताछ के दौरान हिमांशु के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ED ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर रायपुर लाकर पूछताछ की थी। लॉयर से म्यूजिक इंडस्ट्री तक का सफर हिमांशु शेखर उद्यमी, गीतकार और म्यूजिक लेबल के संस्थापक भी हैं। उन्होंने अपनी पूर्व साझेदार मनप्रीत कौर के साथ कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में काम किया और बाद में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। वह OSM Records के अलावा Yesya Media Pvt. Ltd. से भी जुड़े रहे हैं। ED के आवेदन में दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक Yesya Media Pvt. Ltd. में हिमांशु की 75% हिस्सेदारी थी। कंपनी का राजस्व 2022-23 में 52.66 लाख रुपए था, जो 2023-24 में बढ़कर 15.55 करोड़ रुपए हो गया। ED ने कंपनी की इस आर्थिक वृद्धि को महादेव बुक के प्रमोटर्स से कथित तौर पर रकम मिलने की अवधि से जोड़ा है। सौरभ ने पूछताछ में 15 करोड़ देने की बात कही ED ने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लिया था। 19 नवंबर तक चली पूछताछ में सौरभ ने कथित तौर पर बताया कि केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे। जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया था, जहां उसकी सौरभ से मुलाकात हुई थी। 5 महीने तक हर महीने 60 करोड़ देने का भी जिक्र सौरभ के बयान के मुताबिक, दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच हिमांशु ने कई किस्तों में बड़ी रकम ली थी। कथित तौर पर उसने यह भरोसा दिलाया था कि पैसा भारत में वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। सौरभ ने दावा किया कि रकम दिल्ली और मुंबई के हवाला ऑपरेटरों के जरिए नकद दी गई। कुछ रकम दुबई में भी पहुंचाई गई थी। ED ने 21 नवंबर को दिल्ली में हिमांशु से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी की अर्जी के मुताबिक, पंचशील पार्क स्थित घर से हाथ से लिखे कुछ नोट मिले। इनमें ‘Mumbai Hawala Raju Bhai’, ‘Wasem’ और दिल्ली-मुंबई में रकम भेजने से जुड़े उल्लेख थे। एक अन्य नोट में 10 करोड़, 15 करोड़, 35 करोड़ और 45 करोड़ रुपए के साथ हर महीने 60 करोड़ रुपए देने का हिसाब लिखा होने की बात सामने आई। इसमें ‘7 months plan’ का भी जिक्र था। ED इन नोट्स में दर्ज राजू या राजू भाई की पहचान और कथित हवाला नेटवर्क की जांच कर रही है। कंपनी का राजस्व 52 लाख से बढ़कर 15.55 करोड़ हुआ ED ने कोर्ट में हिमांशु की कंपनी Yesya Media के वित्तीय रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया। एजेंसी के अनुसार, 2022-23 में कंपनी का राजस्व 52.66 लाख रुपए था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 15.55 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने 2025 में लैंड रोवर रेंज रोवर और महिंद्रा थार के लिए लोन भी लिया था। ED की अर्जी में हिमांशु के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 के दौरान 22.50 लाख, 58.50 लाख और 14.40 लाख रुपए जमा होने वाले मैसेज का भी जिक्र है। इसके अलावा 9 नवंबर को उसके ICICI बैंक खाते में करीब 2.08 करोड़ रुपए बैलेंस होने की बात कही गई है। एजेंसी इन रकमों के स्रोत की जांच कर रही है। हिमांशु ने 65 लाख रुपए को बताया प्रोफेशनल फीस ED की पूछताछ में हिमांशु ने सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, वसीम कुरैशी और सुमित कोचर के साथ दुबई के विला नंबर 45 में मुलाकात की बात स्वीकार की। हालांकि, उसने इस बैठक की तारीख 3 अक्टूबर 2023 बताई। हिमांशु ने अपने लेन-देन को पेशेवर फीस बताया। उसके मुताबिक, वसीम कुरैशी से 25 लाख और महादेव ऐप के प्रमोटर्स से 40 लाख रुपए बैंक खाते के जरिए मिले थे। वहीं, ED का कहना है कि हिमांशु 15 करोड़ रुपए और नकद किस्तों से जुड़े आरोपों का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका है।

एलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। कुक ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैभव जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा। उनका मानना है कि वैभव भविष्य में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं। कुक के मुताबिक, वैभव की सबसे बड़ी ताकत लगातार बड़े शॉट खेलने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव का आक्रामक अंदाज केवल टी-20 क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे टेस्ट और वनडे में भी अपनी पहचान बनाएंगे। कुक ने गुरुग्राम में PTI से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने भारतीय टीम को मौजूदा दौर की सबसे मजबूत ऑल-फॉर्मेट टीम बताया। साथ ही अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पहुंचने की उम्मीद जताई। UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा था दोहरा शतक वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-A की ओर से खेलते हुए UAE के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। दोहा में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। इस पारी में 28 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। लिस्ट-A क्रिकेट में 50 ओवर के घरेलू और वनडे मुकाबले शामिल होते हैं। वैभव की बल्लेबाजी में क्या खास मानते हैं कुक? एलिस्टेयर कुक के अनुसार, वैभव तेज गति से आने वाली गेंद को भी आसानी से समझ लेते हैं और उसे छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। वैभव के पिछले दो IPL सीजन का प्रदर्शन भी उनकी इस काबिलियत को दिखाता है। उन्होंने 2025 में 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। पहले ही सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए। इसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर लगाया गया शतक भी शामिल था। इसके साथ वे पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। 2026 के IPL सीजन में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव ने इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन की पारी भी खेली थी। भारत को तीनों फॉर्मेट में मजबूत टीम मानते हैं कुक कुक ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के पास इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं कि टीम दुनिया के किसी भी हिस्से में मुकाबला कर सकती है। उनके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की बड़ी संख्या और टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा टीम को मजबूत बनाती है। जब एक स्थान के लिए कई खिलाड़ी दावेदारी करते हैं, तो सभी को लगातार बेहतर प्रदर्शन करना पड़ता है। 2012 में भारत को उसी की जमीन पर हराई थी टेस्ट सीरीज एलिस्टेयर कुक ने अपनी कप्तानी में 2012 में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। यह 1984-85 के बाद भारत में इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इस सीरीज में कुक ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 562 रन बनाए और तीन शतक लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। कुक ने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने भी भारत में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के पास टैलेंट, लेकिन बड़ी जीत की जरूरत कुक ने मौजूदा इंग्लैंड टीम को भी प्रतिभाशाली बताया। उन्होंने हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी और जो रूट के अनुभव की तारीफ की। उनके मुताबिक, रूट अपने अनुभव से टीम के दूसरे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हैं। हालांकि, कुक का मानना है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम को अब एक बड़ी और यादगार जीत की जरूरत है। यह जीत भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर या ऑस्ट्रेलिया में एशेज अपने नाम करके हासिल की जा सकती है।

पुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी

अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। सिर्फ एक वेबसाइट खोलने से आपका फोन हैक होने का खतरा हो सकता है। टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आईफोन यूजर्स को इस संभावित साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। उन्होंने यूजर्स को तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है। डुरोव के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले आईफोन हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं। इससे यूजर्स की निजी जानकारी और ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस संभावित खतरे को देखते हुए टेलीग्राम की ओर से भी पुराने iOS वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट करना क्यों जरूरी? एपल समय-समय पर आईफोन के लिए नए iOS अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स में पुराने सॉफ्टवेयर की सुरक्षा खामियों को ठीक किया जाता है, ताकि हैकर्स डिवाइस में सेंध न लगा सकें। फोन को अपडेट रखने से साइबर हमलों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, पावेल डुरोव की पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन-से iOS वर्जन इस खतरे की चपेट में हैं। उन्होंने सुरक्षा खामी की वजह, इस्तेमाल किए जा रहे स्पायवेयर या इसके पीछे किसी खास हैकिंग ग्रुप की जानकारी भी साझा नहीं की है। iPhone यूजर्स क्या सावधानी बरतें? साइबर सुरक्षा के जोखिम से बचने के लिए आईफोन यूजर्स को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करना चाहिए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर General और फिर Software Update पर जाएं। अगर आपके डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें। साथ ही अनजान लिंक और संदिग्ध वेबसाइट खोलने से बचें। फोन को अपडेट रखने से संभावित सुरक्षा कमजोरियों को समय रहते दूर करने में मदद मिल सकती है।

इंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका

इंदौर के पॉश इलाके वाईएन रोड पर एक बिजनेसमैन के घर से करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के कीमती जेवर गायब हो गए। शुक्रवार को कारोबारी की पत्नी ने घर की तिजोरी खोली, तब चोरी का पता चला। हैरानी की बात यह है कि तिजोरी में रखा बाकी सामान सुरक्षित है, जबकि केवल बड़े और कीमती आभूषण गायब हैं। परिवार ने सुनियोजित चोरी की आशंका जताते हुए तुकोगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। तुकोगंज क्षेत्र में वाईएन रोड स्थित रांका मेंशन के पास रहने वाले राजेश जैन (युवा) गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स हैं। उन्होंने बताया कि तिजोरी में रखे सोने और हीरे के कई कीमती सेट गायब मिले। छोटी-मोटी वस्तुएं अपनी जगह पर थीं, लेकिन बड़े और भारी आभूषण नहीं मिले। स्टाफ और घर आने-जाने वालों पर शक परिवार को आशंका है कि किसी व्यक्ति ने पूरी योजना के तहत तिजोरी से चुनिंदा और महंगे जेवर निकाले हैं। ऐसे में घर में काम करने वाले स्टाफ और आने-जाने वाले लोगों समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। धनतेरस से पहले गोदरेज लॉकर में रखे थे जेवर राजेश जैन ने बताया कि धनतेरस से पहले उनकी पत्नी ने अपनी पूरी ज्वेलरी गोदरेज के लॉकर में रख दी थी। इनमें शादी से पहले के करीब 25-26 साल पुराने जेवर भी शामिल थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पत्नी ने लॉकर खोला, तो उसमें रखे बड़े-बड़े सेट गायब मिले। गायब आभूषणों में हीरे का एक सेट और सोने के 10 सेट शामिल हैं। इनका कुल वजन करीब 1 किलो 340 ग्राम बताया गया है। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Afghanistan

Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल

Afghanistan के कुनार प्रांत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल के पास स्थित मकान में हुए जोरदार धमाके ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत की खबर है, जबकि करीब 97 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 6 बताई गई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में स्कूली बच्चों की संख्या भी काफी है। Afghanistan School Blast: स्कूल के पास मकान में रखा था Dynamite मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शनिवार, 28 नवंबर को अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के अंदार सेर इलाके में हुई। धमाका सुबह करीब 10 बजे एक ऐसे मकान में हुआ, जो मिडिल स्कूल के बिल्कुल पास स्थित था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मकान में खनन कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट रखा गया था। आशंका है कि इसी विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि मकान में विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। 97 लोग घायल, अस्पतालों में चल रहा इलाज धमाके के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुनार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख मौला दाद के मुताबिक, हादसे में करीब 97 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। बेहतर इलाज के लिए कुछ लोगों को जलालाबाद के क्षेत्रीय अस्पताल भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है। अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है। धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ गए। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं जांच का काम शुरू किया। अब जांच का मुख्य सवाल यह है कि स्कूल और रिहायशी इलाके के इतने करीब डायनामाइट क्यों रखा गया था। क्या विस्फोटक सामग्री रखने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई थी? फिलहाल अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। Afghanistan में पहले भी स्कूल परिसर में हुआ था हमला अफगानिस्तान में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अगस्त 2026 में राजधानी काबुल के एक स्कूल परिसर में ग्रेनेड हमले की घटना सामने आई थी। इस हमले में 40 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे। अब कुनार में हुए धमाके ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्कूल ऐसी जगह होते हैं, जहां बच्चे पढ़ने और अपना भविष्य बनाने जाते हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विस्फोटक सामग्री का रखा जाना बेहद गंभीर मामला है। जांच में जुटा प्रशासन, धमाके की वजह का इंतजार फिलहाल स्थानीय अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी में खनन के लिए रखे गए डायनामाइट को धमाके की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि और पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर स्कूल के पास रखे विस्फोटक में धमाका कैसे हुआ और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.