बहुचर्चित प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन विवाद मामले में अब जांच एजेंसियों का फोकस Twisha और समर्थ के बीच हुई बातचीत पर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच कर रही सीबीआई को कुछ ऐसे चैट और बातचीत के सबूत मिले हैं, जिनमें समर्थ ने ट्विशा से सवाल किया था कि वह प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है और यह बच्चा आखिर किसका है।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। अब सीबीआई इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराने को लेकर आखिर क्या परिस्थितियां बनीं और इसके पीछे किसका कितना दबाव या भूमिका थी।
सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद समर्थ काफी नाराज था। उसने ट्विशा से कई सवाल किए थे। यही बातचीत अब जांच का अहम हिस्सा बन गई है। सीबीआई डिजिटल सबूत, चैट रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी तरह का मानसिक दबाव बनाया गया था या फिर कोई साजिश रची गई थी।
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। लोग रिश्तों में भरोसे, जिम्मेदारी और महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वहीं, परिवार से जुड़े लोग अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई साफ हो पाएगी। फिलहाल सभी डिजिटल और मेडिकल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
