आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलNCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज, NDA में शामिल होने की चर्चा; आधिकारिक पुष्टि नहींBREAKINGछत्तीसगढ़राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर आरोप: चढ़ावे में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांगBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के 40 से अधिक इलाकों में शनिवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी प्रभावितBREAKINGमध्य प्रदेश₹70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, इंदौर-मंदसौर समेत कई ठिकानों पर छापेBREAKINGस्पोर्ट्सFIFA वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम को मिलेंगे करीब ₹490 करोड़, पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंगBREAKINGदेश-हरपलमध्यप्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, मानसून सत्र में विधेयक लाएगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादवBREAKINGदेश-हरपलरिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही मुनाफा 22.4% घटा, रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी; जियो और रिटेल बिजनेस ने दिखाई मजबूतीBREAKINGस्पोर्ट्सपूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, LPL में रिश्वत देने के आरोप में भेजे गए न्यायिक हिरासतBREAKINGदेश-हरपलNCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज, NDA में शामिल होने की चर्चा; आधिकारिक पुष्टि नहींBREAKINGछत्तीसगढ़राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर आरोप: चढ़ावे में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांगBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के 40 से अधिक इलाकों में शनिवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी प्रभावितBREAKINGमध्य प्रदेश₹70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, इंदौर-मंदसौर समेत कई ठिकानों पर छापेBREAKINGस्पोर्ट्सFIFA वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम को मिलेंगे करीब ₹490 करोड़, पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंगBREAKINGदेश-हरपलमध्यप्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, मानसून सत्र में विधेयक लाएगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादवBREAKINGदेश-हरपलरिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही मुनाफा 22.4% घटा, रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी; जियो और रिटेल बिजनेस ने दिखाई मजबूतीBREAKINGस्पोर्ट्सपूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, LPL में रिश्वत देने के आरोप में भेजे गए न्यायिक हिरासत

NE

News Elementor

अमेरिकी संसद में IRAN WAR रोकने का प्रस्ताव पास, Trump के 4 सांसदों ने किया विरोध में मतदान

Table of Content

अमेरिका में IRAN के साथ बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी संसद में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने से जुड़ा एक प्रस्ताव पास हो गया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति Donald Trump की पार्टी के 4 सांसदों ने भी उनके रुख के खिलाफ जाकर प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की।

यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने के उद्देश्य से लाया गया था। सांसदों का कहना है कि बिना संसद की मंजूरी के किसी भी बड़े युद्ध में अमेरिका को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। प्रस्ताव के पास होने के बाद अब यह मामला राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

हालांकि, मौजूदा राष्ट्रपति के पास इस प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार अभी भी मौजूद है। यानी अगर राष्ट्रपति चाहें तो इस प्रस्ताव को रोक सकते हैं। ऐसे में अंतिम फैसला अभी बाकी माना जा रहा है।

अमेरिका और Iran के बीच पिछले कुछ समय से तनाव लगातार बढ़ता रहा है। इसी बीच संसद में हुई यह वोटिंग कई मायनों में अहम मानी जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला अमेरिका के भीतर युद्ध को लेकर बढ़ती चिंता को भी दिखाता है।

इस मुद्दे पर अमेरिकी राजनीति दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ कुछ नेता सख्त कार्रवाई के पक्ष में हैं, वहीं दूसरी ओर कई सांसद युद्ध से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बात कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस प्रस्ताव पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के रिश्तों का असर पूरी दुनिया की राजनीति और तेल बाजार पर पड़ सकता है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज, NDA में शामिल होने की चर्चा; आधिकारिक पुष्टि नहीं

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इस संबंध में भाजपा, एनसीपी या एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार आगामी संसद सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच यह दावा किया जा रहा है कि एनडीए नेतृत्व ने सुझाव दिया है कि एनसीपी के दोनों गुट एकजुट होकर गठबंधन में शामिल हों, बजाय इसके कि कोई एक गुट अलग से सत्ता पक्ष में शामिल हो। परिसीमन विधेयक पर रुख बदलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) परिसीमन विधेयक पर अपने रुख पर पुनर्विचार कर सकती है। इसे संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का प्रस्ताव होने का दावा सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों गुटों के विलय की स्थिति में केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो पद देने का प्रस्ताव रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक संतुलन बनाए रखना है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एनसीपी के भीतर मतभेद की भी चर्चा रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ नेताओं के सत्ता में भागीदारी को लेकर अलग विचार हैं, जबकि कुछ संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की बात कर रहे हैं। इन चर्चाओं पर भी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। शरद पवार गुट के सामने कई विकल्प सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के भीतर भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अलग-अलग मत हैं। कुछ नेता एनडीए के साथ जाने के पक्ष में बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ कांग्रेस के साथ तालमेल बनाए रखने के समर्थक हैं। हालांकि, इस संबंध में भी कोई आधिकारिक निर्णय या घोषणा नहीं हुई है। 1999 में हुआ था NCP का गठन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना 10 जून 1999 को शरद पवार, पी.ए. संगमा और तारिक अनवर ने कांग्रेस से अलग होकर की थी। इसके बाद से पार्टी महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। संख्या बल पर टिकी नजर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भविष्य में एनसीपी के दोनों गुट एकजुट होकर एनडीए का हिस्सा बनते हैं, तो संसद में सत्तापक्ष का संख्या बल बढ़ सकता है। हालांकि, फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक अटकलों पर आधारित है तथा किसी भी पक्ष ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर आरोप: चढ़ावे में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग

रायपुर। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनके नाम पर एकत्र किए गए चंदे में यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास उपाध्याय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने विश्वास और श्रद्धा के साथ दान दिया था। ऐसे में चंदे के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना जरूरी है। आस्था और विश्वास का विषय बताया विकास उपाध्याय ने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यदि चंदे या चढ़ावे में किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस्तीफों पर भी उठाए सवाल कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफों और मीडिया में सामने आई खबरों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने सवाल किया कि यदि ट्रस्ट का संचालन पूरी तरह पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच कराने में संकोच क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और किसी भी तरह के संदेह का समाधान हो सके। नोट: यह आरोप कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए गए हैं। संबंधित ट्रस्ट, भाजपा, आरएसएस या केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में शनिवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी प्रभावित

भोपाल। राजधानी भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में शनिवार को बिजली कंपनी के निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में चूना भट्टी, जनता नगर, चाणक्यपुरी, कमला नगर, मक्सी, बागली समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:deshharpal.com

₹70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, इंदौर-मंदसौर समेत कई ठिकानों पर छापे

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने करीब ₹70 करोड़ मूल्य की 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंदौर, मंदसौर और अन्य स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। ED ने बताया कि यह जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज किया गया था। फरार आरोपी को ट्रैक कर की गई कार्रवाई जांच के दौरान पता चला कि मामले का एक प्रमुख आरोपी अपने ठिकानों से फरार था। ED ने खुफिया सूचनाओं और आधुनिक तकनीकों की मदद से हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। कई दिनों की निगरानी के बाद आरोपी को इंदौर के एक गुप्त ठिकाने पर चिन्हित किया गया, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त तलाशी के दौरान एजेंसी को आरोपियों की संपत्तियों, बैंकिंग लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ED अब इन साक्ष्यों के आधार पर अपराध से अर्जित संपत्ति (Proceeds of Crime), मनी ट्रेल और कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है। रिश्तेदार के नाम मिला बैंक लॉकर कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर होने की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी ने लॉकर की तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वित्तीय नेटवर्क की जांच जारी ED का कहना है कि तलाशी में मिले साक्ष्यों से ड्रग्स तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क, संपत्तियों और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। एजेंसी मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका और अवैध धन के लेन-देन की गहन जांच कर रही है। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:deshharpal.com

FIFA वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम को मिलेंगे करीब ₹490 करोड़, पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

नई दिल्ली। FIFA वर्ल्ड कप 2026 दुनिया का सबसे महंगा फुटबॉल टूर्नामेंट बनने जा रहा है। FIFA ने ऐलान किया है कि इस बार विश्व चैंपियन टीम को 51 मिलियन डॉलर (करीब ₹490 करोड़) की रिकॉर्ड इनामी राशि दी जाएगी। यह पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप विजेता को इतनी बड़ी रकम मिलेगी। FIFA के अनुसार, पूरे टूर्नामेंट में कुल 871 मिलियन डॉलर (करीब ₹8,400 करोड़) की प्राइज मनी वितरित की जाएगी। वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली हर टीम को न्यूनतम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹120 करोड़) मिलेंगे। पहली बार मिलेगी चैंपियनशिप रिंग FIFA ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। फाइनल के तुरंत बाद कप्तान और हेड कोच को टेंपरेरी रिंग दी जाएगी। इसके बाद पूरी विजेता टीम के लिए 30 कस्टमाइज्ड रिंग तैयार कर सौंपे जाएंगे। कुल 2,026 रिंग बनाई जाएंगी FIFA ने बताया कि यह लिमिटेड एडिशन होगा। कुल 2,026 रिंग बनाई जाएंगी। टॉप-4 टीमों को मिलेगी सबसे बड़ी रकम FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम चार टीमों को सबसे अधिक इनामी राशि मिलेगी। उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब ₹317 करोड़) मिलेंगे। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यूरोपीय चैंपियन स्पेन और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। 2022 की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी FIFA वर्ल्ड कप 2022 में चैंपियन अर्जेंटीना को 42 मिलियन डॉलर (करीब ₹348 करोड़) मिले थे, जबकि रनर-अप फ्रांस को लगभग ₹248 करोड़ की प्राइज मनी मिली थी। उस टूर्नामेंट में कुल 440 मिलियन डॉलर की इनामी राशि बांटी गई थी। 2026 में प्राइज पूल को बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर कर दिया गया है, जो FIFA इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि होगी। अधिक खेल समाचारों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.